अब नॉर्थ कोरियन तानाशाह किम जोंग उन की बहन देने लगीं साउथ कोरिया को धमकी

सियोल। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग अब लगता है कि राजनीति में सक्रिय हो चुकी हैं। इसका ताजा उदाहरण है किम यो जोंग की तरफ से साउथ कोरिया को धमकाना। अभी तक जो काम किम करते थे, अब उनकी 31 साल की बहन करने लगी हैं। खबर है कि साउथ कोरिया ने किम की बहन किम यो जोंग की धमकियों के आगे घुटने टेक दिए हैं। बहन की धमकी से घबराकर साउथ कोरिया ने नया कानून बनाने का फैसला किया है।

क्‍यों दी है साउथ कोरिया को धमकी

क्‍यों दी है साउथ कोरिया को धमकी

पिछले दिनों साउथ कोरिया की सीमा पर नॉर्थ कोरिया विरोधी पर्चे फहराए गए थे। किम की बहन किम यो जोंग ने इसका विरोध किया था। इसके बाद साउथ कोरिया की सरकार ने कहा है कि वह कूटनीतिक उद्देश्यों और हितों को खतरे में डालने वाले विरोध प्रदर्शन करने जैसे कदमों पर बंदिश लगाने के लिए वह नए कानून लाएगी। बताया गया है कि सीमा पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और नॉर्थ कोरिया छोड़कर साउथ कोरिया आए लोगों ने गुब्बारों के जरिए नॉर्थ कोरिया विरोधी पर्चे फहराए थे। इन पर्चों में किम के न्यूक्लियर कार्यक्रमों और मानवाधिकारों के दमन का विरोध किया गया। इसके बाद नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने साउथ कोरिया को इस बारे में आगाह किया और एक्टिविस्टों के खिलाफ कदम उठाने के लिए कहा है।

भाई की तरह बहन भी तानाशाह

भाई की तरह बहन भी तानाशाह

पिछले दिनों जब किम जोंग उन की हालत खराब होने की खबरें आई थीं तो कहा गया था कि 31 साल की किम यो जोंग बहन देश का शासन संभाल सकती हैं। राजनीति के विश्‍लेषकों के मुताबिक किम की बहन किम यो जोंग भी अपने भाई की ही तरह तानाशाह और बाकी गुण भी भाई जैसे ही हैं। किम की बहन, पिछले दो वर्षो से नॉर्थ कोरिया की सत्‍ता में एक बड़े नाम के तौर पर सामने आ रही हैं। पिछले माह उन्‍होंने साउथ कोरिया को 'एक डरा हुआ कुत्‍ता जो भौंकता है' ऐसे कहकर संबोधित किया। अपने दुश्‍मन को भाई की तरह संबोधित करने वाली उनकी टिप्‍पणी ने किसी को ज्‍यादा चौंकाया नहीं था।

मिलिट्री अफेयर्स की जानकार

मिलिट्री अफेयर्स की जानकार

किम की बहन किम यो जोंग को कुछ माह पहले हुई लाइव फायर मिलिट्री एक्‍सरसाइज में भी देखा गया था। साउथ कोरिया की राजधानी सियोल के योनसेई यूनिवर्सिटी में रिसर्चर योंगशिक बोंग कहते हैं, 'यह बात हैरान करने वाली है कि किम जोंग उन ने अपनी बहन को साउथ कोरिया के बारे में बयान लिखने और उसे बोलने की मंजूरी दी थी।नॉर्थ कोरिया के मामलों के जानकार और सीनियर लेक्‍चरार लियोनिड पेट्रोव कहते हैं कि बहन किम के पास ही इतनी ताकत है कि वह भाई किम जोंग उन से किसी भी समय मिल सकती हैं। भाई पर बहन का प्रभाव काफी है। उनका कहना है कि वह मिलिट्री अफेयर्स से नहीं जुड़ी हैं मगर उन्‍हें हर बात की जानकारी है।

भाई पर बहन का पूरा प्रभाव

भाई पर बहन का पूरा प्रभाव

लियोनिड के मुताबिक किम यो जोंग वह नॉर्थ कोरिया की ऐसी राजनीतिक शख्सियत हैं जो सार्वजनिक तौर पर किम की छवि को सकारात्‍मक बनाए रखने में मदद करती हैं खासतौर पर जब वह विदेशी या साउथ कोरिया के लोगों से मुलाकात करते हैं।26 सितंबर 1988 को जन्‍मी किम जो योंग नॉर्थ कोरिया के पूर्व तानाशाह किम जोंग इल की बेटी और देश की स्‍थापना करने वाले किम इल सु्ंग की सबसे छोटी पोती हैं। वह नॉर्थ कोरिया के पोलित ब्‍यूरो की सदस्‍य हैं और साथ ही देश की वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया के प्रपोंगेडा विभाग की डायरेक्‍टर हैं। किम की बहन पहली बार साल 2018 में उस समय खबरो में आई थीं जब किम जोंग उन साउथ कोरिया के राष्‍ट्रपति मून जे इन से मुलाकात करने वाले थे।

भाई की इमेज बदलने वाली बहन

भाई की इमेज बदलने वाली बहन

नॉर्थ और साउथ कोरिया के बीच तनाव कम करने का श्रेय बहन को दिया गया था। फरवरी 2018 में किम यो जोंग अपने परिवार से पहली सदस्‍य थीं जो साउथ कोरिया गई थीं। किम की बहन उस समय ओ‍लंपिक्‍स के उद्घाटन के लिए गई थीं। यहां पर उन्‍होंने साउथ कोरिया के राष्‍ट्रपति और कई और व्‍यक्तियों से मुलाकात की थी। किम जोंग की बहन उनकी सबसे बड़ी राजदार हैं। वह अपने भाई के साथ ही कई वर्षों तक स्विट्जरलैंड में रही हैं। अक्‍टूबर 2017 से ही वह अपने भाई की इमेज को बदलने की कोशिशें कर रही थीं। किम यो जोंग को बहुत कम ही मौकों पर सार्वजनिक तौर पर देखा गया था। मीडिया में भी उनका नाम कभी नहीं आता था।

आई थीं शादी और बच्‍चे की खबरें

आई थीं शादी और बच्‍चे की खबरें

अप्रैल 2018 में किम यो जोंग के साथ तानाशाह की पत्‍नी की पहली फोटोग्राफ सामने आई और दोनों काफी ग्‍लैमरस लग रही थीं। आई थीं शादी की भी खबरें कहा जाता है कि जनवरी 2015 में उनकी शादी शो सोंग से हुई थी जो कि सरकारी अधिकारी शो रयोंग हाइ के दूसरे बेटे हैं। मगर साउथ कोरिया के सरकारी सूत्रों की मानें तो इन खबरों में सच्‍चाइई नहीं हैं। यह भी कहा गया था कि मई 2015 में वह गर्भवती थीं और बच्‍चे का पिता कौन है इस बारे में कुछ नहीं कहा गया। तब खबरें आई थीं कि किम इल सुंग में उनके साथ पढ़ने वाले उनके साथी उस बच्‍चे के पिता थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+