गायब हुईं नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की पत्नी, 9 माह से नहीं कोई खबर!
प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन एक बार फिर से अपनी व्यक्तिगत जिंदगी की वजह से खबरों में आ गए हैं। इस बार उनके खबरों में आने की वजह है, उनकी पत्नी का गायब होना। पिछले नौ माह से किम जोंग उन की पत्नी री सोल जू के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस दौरान वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नजर नहीं आई हैं। ऐसी अफवाहें हैं कि तानाशाह ने निर्ममता से उनकी हत्या कर दी है। किम और री की शादी जुलाई 2012 में हुई थी। इसके एक माह महीने पहले ही दोनों को एक साथ देखा गया था।

25 जनवरी को आखिरी बार आईं नजर
31 वर्षीय री को आखिरी बार 25 जनवरी को देखा गया था। इस दौरान वह अपने पति के साथ प्योंगयांग के एक थियेटर में लूनर न्यू ईयर के मौके पर पहुंची थीं। दोनों किम की 74 वर्षीय बुआ किम क्योंग हुई के बगल में बैठे थे। हालांकि वह भी छह साल तक गायब रही थीं। ब्रिटिश अखबार द सन के मुताबिक कई अहम कार्यक्रमों में री नजर नहीं आई हैं। ऐसे में अब इस बात की आशंकाओं को बल मिलने लगा है कि री को उनके निर्दयी पति ने मार डाला है। किम ने अपने फूफा जांग सोंग-थाएक जिनकी उम्र 67 साल थी, उन्हें दिसंबर 2013 में मारवा दिया था। उनकी हत्या किम जोंग उन के देश का शासन अपने हाथ में लेने के बाद की गई थी। दिसंबर 2011 में किम के पिता की मौत हो गई थी।

नॉर्थ कोरिया की आधिकारिक फर्स्ट लेडी
री को साल 2018 मेंआधिकारिक तौर पर 'फर्स्ट लेडी' का टाइटल दिया गया था। 10 अक्टूबर को आयोजित मिलिट्री परेड में भी वह नजर नहीं आई थीं। जबकि पूर्व में वह इस परेड में जरूर शिरकत करती थीं। साउथ कोरिया की राजधानी सियोल से निकलने वाले डेली एनके ने एक सूत्र के हवाले से बताया है कि री की गैर-मौजूदगी पर अब सबका ध्यान जा रहा है और हर कोई जानना चाहता है कि पिछले नौ माह से वह कहां पर हैं। सूत्रों ने दावा किया उनके गायब होने को लेकर इस समय 3 तरह की अफवाहें तैर रही हैं।

घर में ही हैं री!
पहली अफवाह के तहत लोग मान रहे हैं कि री की तबियत ठीक नहीं है। हालांकि लोग इस बात पर यकीन नहीं कर रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि वह किम की बुआ की देखभाल कर रही हैं। किम क्योंग हुई किम जोंग इल की छोटी बहन हैं और पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। डेली एनके की मानें तो इस अफवाह पर काफी लोग भरोसा कर रहे हैं क्योंकि यह अफवाह ऐसे लोगों की तरफ से आई है जिन्हें हर जानकारी होती है। माना जा रहा है कि किम अपनी बुआ से काफी प्यार करने लगे हैं। उनके पति की मौत के बाद से किम की संवेदनाएं बुआ के लिए काफी बढ़ गई हैं। वह हर पल यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उन्हें घर में सारा प्यार मिले।

बेटी की पढ़ाई में बिजी!
वहीं, इस बात को लेकर भी अफवाहें तैर रही हैं कि री अपनी बेटी की पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं। बेटी की उम्र सात साल है और 2013 में जन्मी किम की बेटी जल्द ही प्राइमरी स्कूल में जाने वाली है। डेली एनके मुताबिक कुछ नॉर्थ कोरियाई नागरिकों की मानें तो री अपनी बेटी की शिक्षा संबंधी गतिविधियों पर जरूर ध्यान दे रही होंगी। सितंबर 2013 में अमेरिका के बॉस्केटबॉल प्लेयर रहे डेनिक रॉडमैन नॉर्थ कोरिया पहुंचे थे। रॉडमैन ने उस समय मीडिया को बताया था कि उन्होंने उस समय किम की बेटी को गोदी में उठाया था जिसका नाम जू-एई था। वहीं कुछ लोग कोरोना वायरस की वजह से भी री गायब हैं।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications