उत्तर कोरिया ने पीले सागर में दनादन दागी गई मिसाइलें, कोरिया प्रायद्वीप में बढ़ा तनाव, युद्ध मोड में किम जोंग?
North Korea Fires Missile: दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया है, कि उत्तर कोरिया ने कोरियाई प्रायद्वीप के पश्चिमी तट से दूर समुद्र की तरफ कई क्रूज मिसाइलें दागी हैं।
उत्तर कोरिया द्वारा अपने पूर्वी तट के पानी में दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने के कुछ ही दिन बाद शनिवार की सुबह फिर से मिसाइल प्रक्षेपण किया गया है, जिसे उसने दक्षिण कोरिया के लक्ष्यों पर एक नकली "परमाणु हमला" बताया था।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा है, कि शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 4 बजे (शुक्रवार को 19:00 GMT) पीले सागर की ओर किए गए लेटेस्ट मिसाइल प्रक्षेपण के विवरण का विश्लेषण दक्षिण कोरियाई और संयुक्त राज्य अमेरिका के खुफिया अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।
दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, संयुक्त प्रमुखों ने कहा है, कि दक्षिण कोरिया की सेना स्थिति पर नजर रख रही है।
योनहाप के मुताबिक, संयुक्त प्रमुखों ने कहा, कि "हमारी सेना संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ घनिष्ठ सहयोग में पूर्ण तत्परता बनाए रख रही है।"
वहीं, उत्तर कोरिया ने गुरुवार को कहा था, कि उसने दक्षिण कोरिया में सैन्य कमांड सेंटरों और हवाई क्षेत्रों के खिलाफ नकली "झुलसी-पृथ्वी" परमाणु हमले के परिदृश्य में दो कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं।
उत्तर कोरिया ने क्यों दागी मिसाइलें?
माना जा रहा है, कि हाल ही में दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेना के बीच खत्म हुए 11 दिवसीय उल्ची फ्रीडम शील्ड सैन्य अभ्यास के खिलाफ उत्तर कोरिया की तरफ से मिसाइलें दागकर प्रतिक्रिया दी गई है। उत्तर कोरिया लंबे समय से दावा करता रहा है, कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया उनके देश पर हमला कर सकते हैं और उन हमलों का कड़ा मुकाबला करने के लिए उत्तर कोरिया की सेना पूर्वाभ्यास कर रही है।
सैन्य अभ्यास के दौरान कम से कम एक अमेरिकी तक मार करने वाली लंबी दूरी के बी-1बी रणनीतिक बमवर्षक को कोरियाई प्रायद्वीप के ऊपर उड़ते पाया गया था। ये मिसाइल अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच खत्म हुए युद्धाभ्यास के दिन ही शुक्रवार को छोड़ा गया था।
जिसके बाद दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के प्रक्षेपण के जवाब में, पांच उत्तर कोरियाई व्यक्तियों और एक कंपनी पर प्रतिबंधों की घोषणा कर दी। उत्तर कोरिया ने कहा था, कि उसने एक अंतरिक्ष रॉकेट लांच किया था।
संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के मुताबिक, उत्तर कोरिया पर किसी भी रेंज की बैलिस्टिक मिसाइलों को लॉन्च करने और परीक्षण करने से प्रतिबंधित किया गया है, प्योंगयांग ने पिछले साल अभूतपूर्व संख्या में मिसाइलों का परीक्षण किया था और इस साल भी उत्तर कोरिया कई मिसाइलों का परीक्षण करने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications