नॉर्थ कोरिया ने फिर दागीं पूर्वी सागर की ओर 2 बैलिस्टिक मिसाइलें, जापान ने इमरजेंसी अलर्ट किया जारी

नॉर्थ कोरिया ने फिर दागीं पूर्वी सागर की ओर 2 बैलिस्टिक मिसाइलें, जापान ने इमरजेंसी अलर्ट किया जारी

उत्तर कोरिया (नॉर्थ कोरिया) ने पूर्वी सागर की ओर 2 छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं हैं। इस बात की जानकारी दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी ने दक्षिण कोरियाई सेना के हवाले से दी है। न्यूज एजेंसी का कहना है कि दक्षिण कोरियाई (साउथ कोरिया) सेना ने कहा है कि नॉर्थ कोरिया ने दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं है। नॉर्थ कोरिया के संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च करने के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने एक इमरजेंसी अलर्ट जारी किया है।

missiles

नॉर्थ कोरिया के मिसाइल लॉन्च के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने इमरजेंसी अलर्ट जारी कर कुछ निर्देशों का पालन करने को कहा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि,

-अधिकारियों को अधिक से अधिक जानकारी इस मिसाइल लॉन्च को लेकर जनता को देनी है।
-विमान, जहाजों और अन्य संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
-एहतियात के लिए सभी संभव उपाय करें।

दक्षिण कोरिया की योनहाप न्यूज एजेंसी ने यह भी बताया कि उत्तर कोरिया ने शनिवार को पूर्वी सागर की ओर भी एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी।

बता दें कि उत्तर कोरिया ने हाल ही में अपना अब तक का सबसे लंबा हथियार परीक्षण किया था, जिसमें उत्तर कोरिया ने परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी, जो जापान के ऊपर से उड़ान भरती है और गुआम के अमेरिकी प्रशांत क्षेत्र तक पहुंच सकती है। बीते मंगलवार को दागी गई मिसाइल उत्तर कोरिया की ओर से पांच साल में जापान के ऊपर से उड़ान भरने वाली पहली मिसाइल थी।

बता दें कि अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस, भारत समेत देशों ने उत्तर कोरिया द्वारा जापान के ऊपर से बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च करने की निंदा की है। भारत ने कहा था कि इस तरह के प्रक्षेपण क्षेत्र और उससे परे भी शांति एवं सुरक्षा को प्रभावित करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+