उत्तर कोरिया में भूकंप के झटके, परमाणु परीक्षण है वजह?
दक्षिण कोरिया की मौसम संबंधी एजेंसी और चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तरी हैमयांग प्रांत के किलजू इलाके में झटके महसूस किए गए।
नई दिल्ली। उत्तर कोरिया में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.4 मापी गई है। इस भूकंप के झटके के बाद ये चर्चा होने लगी है कि यह परमाणु परीक्षण भी हो सकता है। कहा जा रहा है कि उत्तर कोरिया ने एक और परमाणु परीक्षण किया है।

चीन के भूकंप प्रशासन ने बताया कि उत्तर कोरिया में 'संदिग्ध विस्फोट' जैसा हुआ है। यह परमाणु परीक्षण भी हो सकता है। चीनी प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा ये भूकंप शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे आया था और इसकी गहराई शून्य किलोमीटर थी। इस महीने की शुरुआत में भी उत्तर कोरिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब माना जा रहा था कि उत्तर कोरिया ने अपना छठा परमाणु परीक्षण कर दिया है।
दक्षिण कोरिया की मौसम संबंधी एजेंसी और चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तरी हैमयांग प्रांत के किलजू इलाके में झटके महसूस किए गए। उत्तर कोरिया ने पिछले साल सितंबर में ही अपना अंतिम परमाणु परीक्षण किया था। उत्तर कोरिया ने पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को खारिज कर अपने परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को जारी रखा है। लगातार मिसाइल परीक्षण के बाद उत्तर कोरिया पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications