Ukraine: जेलेंस्की के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की मांग, यूरोपीय नेताओं ने कमेटी को लिखा पत्र

कीव, 18 मार्च। यूक्रेन पर रूसी हमले को 22 बीत गए हैं। इस दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कई ताकतवर रूस के हमले के खिलाफ जिस तरह से अपने देशवासियों को हौसला दिया है, इससे वह पूरी दुनिया हीरो की तरह देखे जा रहे हैं। जेलेंस्की शुरुआत से ही युद्ध का विरोध कर रहे हैं और यही वजह है कि अब उन्हें नोबल शांति पुरस्कार दिए जाने की मांग उठी है। इसके लिए यूरोप के कई वर्तमान और पूर्व नेताओं ने नार्वे की नोबेल कमेटी से आग्रह किया है। साथ ही नोबेल कमेटी ने नामांकन प्रक्रिया को 31 मार्च तक के लिए बढ़ाने की अपील भी की है।

Volodymyr Zelensky

11 मार्च को जारी इन नेताओं के बयान में कहा गया है कि "हम समिति से विनम्रतापूर्वक आग्रह करते हैं कि राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूक्रेन के लोगों को नोबेल शांति पुरस्कार नामांकन की अनुमति देने के लिए 31 मार्च 2022 तक नोबेल शांति पुरस्कार की नामांकन प्रक्रिया को बढ़ाने और इसे फिर से खोलने का आह्वान करते हैं।"

नेताओं ने कमेटी से नामांकन प्रक्रिया को फिर से खोलने और पुनर्विचार करने के लिए कहा है।

इस साल के नोबेल पुरस्कार की घोषणा 3-10 अक्टूबर के बीच की जानी है। इस बार 2022 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 251 व्यक्तियों और 92 संगठनों ने आवेदन किया है।

यूक्रेन पर रूस के हमले का शुक्रवार को 23वां दिन है। रूस की सेना ने यूक्रेन के कई बड़े शहरों को नियंत्रण स्थापित कर लिया है। वहीं सभी बड़े शहर जंग की जद में है। युद्ध में यूक्रेन को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अब तक कई हजार लोग मारे जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+