यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने के लिए शांति योजना की 'कोई संभावना' नहीं : पुतिन
मास्को, 21 फरवरी: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में झड़पों में वृद्धि के बीच सुरक्षा परिषद की अहम बैठक की है। इसी बीच एएफपी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हवाले से कहा कि, यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए शांति योजना की 'कोई संभावना नहीं' है। आज हुई इस बैठक में पुतिन ने कहा कि, हम समझते हैं कि 2015 मिन्स्क शांति समझौते के कार्यान्वयन के लिए कोई संभावना नहीं है

पुतिन ने सोमवार को कहा कि उन्हें अब ऐसा नहीं लगता कि फ्रांस, जर्मनी और कीव के साथ 2015 की जिस महत्वपूर्ण योजना पर सहमति बनी थी, वह यूक्रेन के अलगाववादी संघर्ष को हल करने में सक्षम होगी। पुतिन ने अपनी सुरक्षा परिषद को बताया, हम समझते हैं कि 2015 मिन्स्क शांति समझौते बेलारूस की राजधानी में यूक्रेन की सेना और देश के पूर्व में मॉस्को समर्थक विद्रोहियों के बीच लड़ाई को समाप्त करने के लिए बनी सहमति के कार्यान्वयन के लिए कोई संभावना नहीं है।
राष्ट्रपति पुतिन पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादी क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देने पर विचार करने के लिए सोमवार को शीर्ष अधिकारियों की बैठक की। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब क्रेमलिन द्वारा यूक्रेन पर जल्द ही आक्रमण शुरू करने की आशंकाएं जताई जा रही हैं। इस बैठक को लेकर पश्चिमी देशों का मानना है कि, रूस इसे हमले के बहाने के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है।
पूर्वी यूक्रेन के दो स्व-घोषित गणराज्यों के विद्रोही नेताओं ने पुतिन से अपनी स्वतंत्रता को मान्यता देने की अपील की थी। वहीं, रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन के साथ गुरुवार को जिनेवा में मुलाकात करने की बात कही है। रविवार को पुतिन और मैक्रों ने फ्रांसीसी पक्ष की पहल पर फोन पर बातचीत की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति त्रिपक्षीय समूह (रूस, यूक्रेन, ओएससीई - यूरोप में सुरक्षा और सहयोग के लिए संगठन) पर सोमवार को यूक्रेन पर होने वाली वार्ता को लेकर सहमत हुए।












Click it and Unblock the Notifications