Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चीन: फ्रीज में रखे 1 साल पुराने नूडल खाने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

बीजिंग। चीन में होममेड नूडल सूप खाने से एक ही परिवार के नौ लोगों की फूड प्वाइजनिंग से मौत हो गई। इन्हें कथित तौर पर एक साल तक फ्रीजर में रखा गया था। डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रेकफास्ट को 12 लोगों ने खाया था। खाने के कुछ ही घंटे बाद लोग बीमार पड़ गए। जिसमें में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि, बाकी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित परिवार उत्तरी पूर्वी चीन के हेलोंगजिआंग में रहता था।

नूडल ने ले ली 9 लोगों की जान

नूडल ने ले ली 9 लोगों की जान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांच अक्टूबर को परिवार के सदस्य और 12 रिश्तेदार नाश्ते के लिए इकट्ठे हुए थे। नाश्ते में सुआन तांग जी (फरमेंटेड मक्के के आटे के बने नूडल) खाया था। इसके खाने के बाद सभी लोग बीमार पड़ गए। चीनी मीडिया ने बताया कि, उनमें से सात की 10 अक्टूबर को मौत हो गई, जबकि आठवीं मौत दो दिन बाद हुई। आखिरी पीड़ित की सोमवार को मौत हो गई।

तीन लोगों की इसलिए बच गई जान

तीन लोगों की इसलिए बच गई जान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार के सदस्यों ने जो नूडल सूप खाया था वह एक साल से फ्रीजर में रखा था। फ्रीजर में सालभर तक रखने के कारण नूडल सूप खराब हो चुका था। बताया जा रहा है कि, 12 लोगों में से जो तीन लोग बचे हैं उन्होंने ने सूप का टेस्ट पसंद न आने पर खाने से इंकार कर दिया था, इसलिए उनकी जान बच गई। घटना के बाद चीन के हेल्थ कमिशन ने राष्ट्रीय चेतावनी जारी की है और लोगों ने फरमेंटेड आटे से बने खाने से परहेज करने की सलाह दी है।

नूडल में मिला बॉन्गक्रेकिक एसिड

नूडल में मिला बॉन्गक्रेकिक एसिड

चीनी अधिकारियों का कहना है मामले की जांच में सामने आया है कि घर के सदस्यों जो नूडल सूप खाया था उसमें बॉन्गक्रेकिक एसिड की मात्रा अधिक थी, जो फूड पॉइजनिंग की वजह बना। बॉन्गक्रेकिक एसिड ने खाने को जहरीला बनाने का काम किया है। यह फर्मेंटेड मैदा और चावल से जुड़े फूड में पाई जाती है। बॉन्गक्रेकिक एसिड जिस भी खाने में मौजूद है उसे गर्म करने पर भी इसका असर खत्म नहीं होता।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+