लड़कियों के रिहाई के लिए सिंगर ने आतंकियों को ऑफर की वर्जीनिटी, 12 लोगों के साथ सेक्‍स को तैयार

Nigerian pop singer Adokiye offers virginity to Boko Haram
अबुजा। आज से करीब दो माह पहले बोको हरम में आतंकियों ने 276 स्‍कूली लड़कियों को अगवा कर लिया था। अगवा कर वो लड़कियां कहां ले जायी गईं या फिर कहा रखी गई हैं इसका अबतक कोई सुराग नहीं मिला है। सेना और शासन उनके रिहाई की हर संभव कोशिश कर रही है। वहीं वहां के लोग उनके सकुशल वापसी के लिये प्रार्थना कर रहे हैं। इसी बीच नाइजीरिया की पॉप सिंगर ने लड़कियों की रिहाई के लिए एक अजीबो-गरीब ऑफर निकाला है। जी हां पॉप सिंगर ने लड़कियों को रिहा करने के बदले में आतंकियों को अपनी वर्जीनिटी का ऑफर दिया है।

23 वर्षीय सिंगर अडोकिए ने आतंकियों से अपील की है कि अगर वे लड़कियों को छोड़ देते हैं तो वह खुद को उनके हवाले कर देगी। सिंगर ने कहा कि अगवा की गई लड़कियां बहुत छोटी हैं। उनके साथ कुछ भी हो सकता है। यह अन्याय है। उनके बदले में मैं खुद को आतंकियों के हवाले करने के लिए तैयार हूं। अडोकिए का कहना है कि अगवा की गई लड़कियां 12 से 15 साल की हैं। मैं बड़ी हूं और मुझे अनुभव भी है। अगर मेरे साथ 10 या 12 लोग शारीरिक संबंध बनाते हैं तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

उन लड़कियों को छोड़ दिया जाए। उन्हें अपने परिजनों के पास जाने दिया जाए। आतंकियों को खुले आम ऑफर देने के बाद सिंगर के ट्वीटर अकाउंट पर प्रतिक्रियाओं की भरमार लग गई है। कईयों ने कहा है कि वह इस गंभीर मुद्दे का मजाक न उड़ाएं। सिंगर ने सफाई देते हुए कहा कि वह किसी तरह का मजाक नहीं उड़ा रही है। यह सिंगर पहले भी ऎसे ऑफर दे चुकी है। कुछ वक्त पहले उसने कहा था कि अगर कोई उसकी मां को जेट विमान गिफ्ट करेगा तो वह उसके साथ सेक्स के लिए तैयार है।

उल्‍लेखनीय है कि 14 अप्रेल 2014 को आतंकियों ने एक स्कूल से 276 लड़कियों को अगवा कर लिया था। अगवा किए जाने के बाद आतंकी ग्रुप ने उन लड़कियों के कई वीडियो भी जारी किए थे। एक वीडियो में लड़कियों ने बताया कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है और आतंकी उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं। वीडियो में लड़कियों को कुरान पढ़ते हुए भी दिखाया गया था। विदेशी सहयोग के बावजूद भी नाइजीरिया सरकार उन लड़कियों को नहीं ढूंढ पाई। लड़कियों को ढूंढने में अमरीका, ब्रिटेन, फ्रांस और इजराइल की सरकारें नाइजीरिया का सहयोग कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+