हज से लौटे बूढ़े शख्स ने 11 साल की बच्ची से किया निकाह, लोगों का गुस्सा फूटा तो बोला, लव मैरिज की है

नाइजीरिया बाल विवाह के लिए कुख्यात रहा है और कानो प्रांत में शरिया कानून लागू है और बाल विवाह को शरिया कानून के तहत सही ठहराया जाता है।

Alhaji Marries 11-Year-Old

Alhaji Marries 11-Year-Old: दुनिया में एक से बढ़कर एक नमूने मिलते हैं और नाबालिग बच्चियों को अकसर जबरदस्ती शिकार बनाने के लिए नये नये तरीके बनाए जाते हैं। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में छोटी-छोटी बच्चियों से शादी के मामले सामने आते रहते हैं और इस बार नाइजीरिया के एक बूढ़े शख्स ने 11 साल की छोटी बच्ची से निकाह कर लिया है और जब लोगों का गुस्सा फूटा, तो उसने कहा, कि उन दोनों ने लव मैरिज की है।

नाइजीरिया का है मामला

नाइजीरिया के कानो-स्टेट में एक अल्हाजी (हज करके लौटा कोई मुस्लिम शख्स) और एक 11 वर्षीय लड़की से जुड़े एक वीडियो के बाद लोग अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो में, अल्हाजी 11 साल की लड़की को अपनी नई पत्नी बता रहा है और वो कह रहा है, कि उसने अभी भी शादी की है। वीडियो में अल्हाजी अपनी नई पत्नी के बुर्क को हटाता हुआ दिख रहा है और वो काफी खुश दिख रहा है। वो वीडियो में कहता दिख रहा है, कि 11 साल की लड़की उसकी बीवी है। 11 साल की लड़की पहले काले बुर्के में दिख रही होती है और फिर अल्हाजी उसके चेहरे से नकाब को हटाता दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है, कि अल्हाजी ने बच्ची को अपने हाथों से पकड़ रखा है और उसकी पोती के उम्र की लड़की खामोश बैठी हुई है।

शादी को बताया लव मैरिज

नाइजीरियन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोगों का गुस्सा फूटने के बाद बूढ़े शख्स ने कहा है, कि ये शादी दोनों की सहमति से हुई है। बूढ़ा शख्स, जो खुद को दूल्हा बता रहा है, उसने कहा, कि ये शादी प्यार और आपसी सहमति से हुई है। उसने कहा, कि "वह मेरी पसंद की है, मैंने उससे शादी की, क्योंकि हम एक दूसरे से प्यार करते हैं।" सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद नाइजीरिया के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, लेकिन कई लोग ऐसे भी थे, जो बूढ़े शख्स के बचाव में भी आ गये। प्रतिक्रिया देते हुए एक शख्स ने कहा, कि "इस्लाम इसकी अनुमति देता है, और यह सामान्य बात है।" हालांकि, सोशल मीडिया पर कई मुस्लिम शख्स ऐसे भी हैं, जो इसे बाल उत्पीड़न करार दे रहे हैं और कह रहे हैं, कि इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता है। इंस्टाग्राम पर edendieko नाम के यूजर ने कहा, कि "बूढ़े शख्स के साथ इस बच्ची का निकाह एक बुरे सपने जैसा है। ये खतरनाक है। पोती की उम्र की बच्ची के साथ ये वो काम करेगा, ये भयानक है।"

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

kexx_10 नाम के यूजर ने लिखा है, कि "यह साफ तौर पर बाल उत्पीड़न और बाल यौन शोषण है, और ये काफी आश्चर्यजनक है, कि नाइजीरिया का इस्लाम, नाइजीरिया के बाहर के इस्लाम से अलग है।" जबकि, aladiautos नाम के यूजर ने लिखा है, कि "यह कैसे संभव है, कि जो नाइजीरिय के दक्षिण में जो अपराध है, वो उत्तर नाइजीरिया में जायज है? क्या वे नाइजीरियाई संविधान का हिस्सा नहीं हैं? वहीं, dxiorabbyy नाम के यूजर ने लिखा है, कि "यह बाल यौन शोषण है, क्या कोई मुझे समझा सकता है, कि कैसे एक बड़ा गधा आदमी एक बची को आकर्षित करता है..यह बहुत दुख की बात है"। वहीं, abelpter नाम के यूजर ने लिखा है, कि "वीडियो के बैकग्राउंड में बूढ़ी महिलाएं हंस रही हैं, जबकि उन महिलाओं को इस छोटी बच्ची की रक्षा करनी चाहिए थी।"

कानो में बाल विवाह के मामले काफी ज्यादा

आपको बता दें, कि नाइजीरिया के कानो में शरिया कानून लागू है और यहां पर बाल विवाह के मामले काफी ज्यादा हैं। काफी कम उम्र की लड़कियों के साथ बूढ़े लोगों का निकाह कर दिया जाता है, जिसे इस्लाम का हवाला देकर जायज ठहराया जाता है। फरवरी 2022 में, कानो राज्य विधानसभा ने बाल संरक्षण विधेयक को अपनाने के लिए मतदान किया था, लेकिन राज्यपाल अब्दुल्लाही उमर गंडुजे ने अभी तक इस बिल को लेकर अपनी सहमति नहीं दी है और उनकी सहमति के बगैर, ये बिल कानून नहीं बन सकता है। कई अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्ट्स और मानवाधिकार रिपोर्ट्स में इस बात की अपील की गई है, कि "राज्य के विधायकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए, कि कानून का मतलब लड़कियों के लिए पर्याप्त सुरक्षा की गारंटी होना चाहिए, जिसमें अफ्रीकी क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कानून के मुताबिक ही, लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल निर्धारित करना चाहिए और कानून का उल्लंघन करने वालों को कठोर दंड मिलना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+