करवाचौथ पर निक ने प्रियंका के लिए लिखी खास पोस्ट, लोगों ने खूब किया ट्रोल

कैरोलिना। बॉलीवुड और हॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस की करवाचौथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। उन्होंने पति निक के साथ भी एक पोस्ट साझा की है। इसके अलावा लोगों को प्रियंका की सिंदूर, चूड़ियों और मेहंदी के साथ वाली तस्वीरें भी खूब पसंद आईं। अब करवाचौथ के अगले दिन प्रियंका के पति निक जोनस ने भी उनके लिए कुछ लिखा है।

nick jonas, priyanka chopra jonas, hollywood, bollywood, karwa chauth 2019

अमेरिकी गायक निक ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर पत्नी प्रियंका के साथ दो तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में प्रियंका की काफी तारीफ भी की है। हालांकि लोग इस कैप्शन को लेकर निक को ट्रोल कर रहे हैं। कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया है कि ये सब निक ने नहीं बल्कि प्रियंका ने लिखा है।

इस तस्वीर में निक और प्रियंका भारतीय परिधानों में नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने लाल रंग की साड़ी पहनी है और निक ने क्रीम रंग का कुरता पहना हुआ है। निक ने अपनी पत्नी प्रियंका के लिए इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है, 'मेरी पत्नी भारतीय हैं। वह हिंदू हैं और हर तरह से आश्चर्यजनक हैं। उन्होंने मुझे अपनी संस्कृति और धर्म के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं और उनकी प्रशंसा करता हूं और जैसा कि आप देख सकते हैं कि हम साथ में मस्ती करते हैं। सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं!'

हालांकि निक के कैप्शन को लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें काफी ट्रोल किया है। लोगों का कहना है कि इस पोस्ट का कैप्शन निक ने नहीं बल्कि प्रियंका ने लिखा है। एक यूजर ने लिखा है कि निक का कैप्शन पहली कक्षा में लिखे जाने वाले निबंध के जैसा है। कई लोगों ने इस बात को साबित करने के लिए बकायदा निबंध ही लिख दिया है। ये पोस्ट चाहे निक ने लिखा हो या फिर प्रियंका ने लेकिन लोगों को लंबे समय तक याद जरूर रहने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+