न्यूजीलैंड में कोरोना वैक्सीन से पहली मौत की पुष्टि, अधिकारियों ने कहा- ये वैक्सीन का दुष्प्रभाव है

वेलिंग्टन, अगस्त 30। पूरी दुनिया में सबसे पहले कोरोना मुक्त होने वाला देश न्यूजीलैंड एकबार फिर से संक्रमण की चपेट में है। दो हफ्ते पहले यहां पर कोरोना का पहला मरीज मिला था, जिसके बाद वहां की प्रधानमंत्री ने फिर से लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। इस बीच न्यूजीलैंड में वैक्सीन से पहली मौत की आधिकारिक पुष्टि की गई है। NDTV की खबर के मुताबिक, सोमवार को न्यूजीलैंड के अधिकारियों ने फाइजर वैक्सीन से एक मरीज की मौत की पुष्टि की।

वैक्सीन से मरने वाली महिला की उम्र का खुलासा नहीं

वैक्सीन से मरने वाली महिला की उम्र का खुलासा नहीं

न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, वैक्सीन लगने से जिस मरीज की मौत हुई है, वो एक महिला है। हालांकि अधिकारियों ने महिला की उम्र की जानकारी नहीं दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय का एक निगरानी बोर्ड इस महिला को वैक्सीन लगने के बाद से ही समीक्षा कर रहा था। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि महिला की मौत की वजह मायोकार्डिटिस बीमारी रही, जो फाइजर वैक्सीन लगने के बाद उसके दुष्प्रभाव के रूप में देखी जा रही है। आपको बता दें कि मायोकार्डिटिस में हार्ट की मांसपेशियों में सूजन आ जाती है, जिसकी वजह से ब्लड पंप करने वाले अंग की क्षमता सीमित हो जाती है। इसकी वजह से हार्ट बीट में भी बदलाव आ जाता है।

Recommended Video

    Coronavirus Vaccine: New Zealand में Covid-19 Vaccine से पहली मौत की पुष्टि | वनइंडिया हिंदी
    फाइजर की तरफ से नहीं आया कोई जवाब

    फाइजर की तरफ से नहीं आया कोई जवाब

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है, "न्यूजीलैंड में यह पहला मामला है जहां वैक्सीनेशन के बाद मरीज की मौत को वैक्सीन से जोड़ा जा रहा है। वहीं फाइजर वैक्सीन से जब इसको लेकर जवाब मांगा गया है तो कंपनी की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया।

    न्यूजीलैंड में सोमवार को सामने आए 53 मरीज

    न्यूजीलैंड में सोमवार को सामने आए 53 मरीज

    आपको बता दें कि न्यूजीलैंड में फाइजर/बायोएनटेक, जेनसेन और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को अप्रूवल दिया था। वहीं फाइजर की वैक्सीन ही एकमात्र वैक्सीन है, जिसे न्यूजीलैंड में लोगों को लगाया जा रहा है। न्यूजीलैंड करीब 6 महीने तक कोरोना मुक्त रहने के बाद एकबार फिर से कोरोना के डेल्टा वेरिएंट से जूझ रहा है। 2 हफ्ते पहले न्यूजीलैंड में कोरोना का पहला केस सामने आया था और सोमवार को तो कोरोना के 53 नए मरीज सामने आए। न्यूजीलैंड में संक्रमण का असर पड़ोसी देश ऑस्ट्रेलिया पर भी पड़ रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+