सामने आया कोरोना का एक केस, तो लगा तीन दिन का लॉकडाउन

वेलिंग्टन, अगस्त 17। पिछले साल दिसंबर में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने अपने देश को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया था। उस वक्त न्यूजीलैंड में जमकर खुशियां मनाई गई थी, लेकिन फरवरी में फिर से केस सामने आए थे और अब फरवरी के बाद न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में कोरोना का एक मरीज मिला है, जिसके बाद वहां की प्रधानमंत्री ने तीन दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया है। मंगलवार रात 12 बजे से पूरे न्यूजीलैंड में तीन दिन का लॉकडाउन रहेगा, जबकि ऑकलैंड और कोरोमंडल प्रायद्वीप में कम से कम एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन रहेगा।

coronavirus

Recommended Video

    New Zealand: Corona का सिर्फ एक केस मिलने पर पूरे देश में लगा Lockdown | वनइंडिया हंदी

    सिर्फ जरूरी सेवाओं को मिली अनुमति, बाकि सब रहेगा बंद

    न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने लॉकडाउन की घोषणा करते हुए कहा है कि लोग बिना किसी जरूरी काम के अपने घरों से बाहर ना निकलें और अगर बाहर निकलते भी हैं तो मास्क जरूर पहनें। आपको बता दें कि ऑकलैंड में जो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है, उसने कोरोमंडल प्रायद्वीप में भी समय बिताया था, इसलिए इन दोनों जगहों पर 7 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। बता दें कि न्यूजीलैंड में ये लॉकडाउन का चौथा चरण है। नियमों के तहत स्कूल, कार्यालय और सभी व्यवसाय बंद रहेंगे। केवल जरूरी सेवाओं को ही अनुमति दी गई है।

    कोरोना मुक्त होने के बाद भी बंद थी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं

    प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने लॉकडाउन की घोषणा करते हुए कहा कि हम जितनी जल्दी इससे बाहर निकल पाएंगे, उतना सही होगा। अर्डर्न ने कहा कि जो व्यक्ति संक्रमित पाया गया है, उसमें डेल्टा वेरिएंट होने की बात कही जा रही है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड ने सख्त नियमों और रणनीति का पालन करते हुए कोरोना को खत्म कर दिया था, जिसके बाद प्रतिबंधों में ढिलाई दे दी गई थी। हालांकि फिर भी न्यूजीलैंड ने अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को बंद किया हुआ था।

    संक्रमित व्यक्ति का नहीं हुआ था टीकाकरण

    न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में एक 58 साल का व्यक्ति मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाया गया था। उस व्यक्ति का टीकाकरण नहीं हुआ था। माना जा रहा है कि वो पिछले 5 दिनों से संक्रमित था और सप्ताह के आखिर में अपनी पत्नी के साथ कोरोमंडल की यात्रा पर था।

    असम सरकार ने कोरोना की पाबंदियों में दी ढील, रेस्तरां को शाम 6 बजे तक खोले जाने की अनुमति

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+