युवाओं के सिगरेट पीने पर इस देश ने लगाया प्रतिबंध, अब 50 साल बाद ही लगा पाएंगे कश
न्यूजीलैंड ने युवाओं के सिगरेट खरीदने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। इस कानून में यह प्रावधान किया गया है कि एक जनवरी, 2009 के बाद जन्म लेने वाले बच्चे को तम्बाकू नहीं बेचा सकता है।

Image: File
New Zealand Cigarette Ban: न्यूजीलैंड के में अब युवाओं के सिगरेट पीने पर आजीवन प्रतिबंध लग गया है। सिगरेट की लत से युवाओं को बचाने के लिए न्यूजीलैंड ने मंगलवार को एक कानून पारित किया। इस कानून में यह प्रावधान किया गया है कि 1 जनवरी 2009 के बाद पैदा हुए किसी भी व्यक्ति को कभी भी तम्बाकू नहीं बेचा जा सकता है। इस कानून के तहत सिगरेट खरीदने की न्यूनतम आयु भी साल दर साल ब़़ढाई जाती रहेगी। अगली पीढ़ी के लिए धूम्रपान को अवैध बनाने के लिए दुनिया का पहला कानून है।

50 साल बाद ही खरीद पाएंगे सिगरेट
सिगरेट खरीदने वाले युवाओं पर आजीवन प्रतिबंध लगाने के बाद यदि कोई व्यक्ति 50 साल बाद सिगरेट का पैकेट खरीदने की कोशिश करेगा तो उसे यह साबित करना होगा कि उसकी उम्र कम से कम 63 साल हो चुकी है। सरकार का लक्ष्य 2025 तक देश में धूम्रपान करने वालों की संख्या 5 प्रतिशत कम करना है। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे पहले ही देश में धूम्रपान कम हो जाएगा।

विशेष दुकानों में ही मिलेगा सिगरेट
धूम्रपान को कम करने के लिए सरकार ने अन्य कई प्रयोग भी किए हैं। सरकार ने धूम्रपान को कम किफायती और कम सुलभ बनाने के लिए चौक-चौराहे पर के किसी भी दुकान में सिगरेट बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब न्यूजीलैंड में सिर्फ विशेष तम्बाकू दुकानों के माध्यम से बेचने से ही सिगरेट बेचा जा सकेगा। नए कानून के बाद तम्बाकू बेचने के लिए अनुमति प्राप्त खुदरा विक्रेताओं की संख्या लगभग 6,000 से घटकर 600 हो जाएगी और धूम्रपान वाले तम्बाकू में निकोटीन की मात्रा भी कम होगी।

बैन से अरबों डॉलर की होगी बचत
इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ आयशा वेराल ने संसद में कहा, ऐसे उत्पाद को बेचने की अनुमति देने की कोई अच्छी वजह नहीं है, जो इसका इस्तेमाल करने वाले करीब आधे लोगों की जान ले लेता है। मैं आपको बता सकती हूं कि हम इसे भविष्य में समाप्त कर देंगे, क्योंकि हम इस कानून को पारित करेंगे। वेराल ने कहा कि स्वास्थ्य प्रणाली धूम्रपान से होने वाली बीमारियों, जैसे कि कैंसर, दिल का दौरा, हृदयाघात के इलाज के लिए अरबों डॉलर की बचत करेगी। वेराल ने कहा कि कानून पीढ़ीगत बदलाव लाएगा और युवाओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य की विरासत छोड़ेगा।

न्यूजीलैंड में 8.3 फीसदी लोग करते हैं धूम्रपान
आपको बता दें कि आज न्यूजीलैंड की संसद में इस विधेयक को लाया गया था जिसे 43 के मुकाबले 76 वोट से पारित कर दिया गया। विधेयक का विरोध करने वाली एसीटी पार्टी ने कहा कि सिगरेट की बिक्री पर रोक लगने से कई छोटी दुकानें का व्यापार ठप हो जाएगा। स्टैटिस्टिक्स न्यूजीलैंड ने पिछले महीने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि न्यूजीलैंड के 8.3 फीसदी वयस्क प्रतिदिन धूम्रपान करते हैं, जो दस साल पहले के 16 प्रतिशत से कम है। हालांकि पिछले साल ये आंकड़ा 6.2 फीसदी ही था।












Click it and Unblock the Notifications