Earthquake: न्यूजीलैंड में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही 6.0
Earthquake in New Zealand: आज सुबह-सुबह न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप के गेराल्डिन के पास भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिनकी रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 6.0 मापी गई, हालांकि सरकारी भूकंपीय मॉनिटर जियोनेट के मुताबिक अभी तक कहीं से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप क्राइस्टचर्च से लगभग 124 किलोमीटर वेस्ट सेंट्रल के साउथ आइसलैंड में आया था। जियोनेट ने बताया कि 14,000 लोगों ने आज सुबह भूकंप महसूस किया है लेकिन राहत की बात ये है कि यहां कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन हमारी जांच जारी है। आपको बता दें कि यहां पर 2011 में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 185 लोगों की मौत हो गई थी।
क्या होता है भूकंप?
ये एक प्राकृतिक आपदा है, जब अर्थ के नीचे टेक्टोनिक मूवेंट होता है तो चट्टानें आपस में टकराती हैं, वो खिसकती है जिससे एक तेज कंपन होता है पृथ्वी की सतह हिलती है, जिस जगह पर ये होता है उसे ही भूकंप का केंद्र माना जाता है इसे ही भूकंप कहते हैं। इसकी सूचना पहले से नहीं होती है और इसी कारण आज तक वैज्ञानिक इसका सटीक अनुमान नहीं लगा पाये हैं लेकिन कुछ टिप्स अपनाकर हम जरूर इस तरह की आपदाओं से खुद को बचा सकते हैं।
भूकंप आए तो क्या ना करें
- जब कंपन महसूस हो तो भारी चीजों जैसे तस्वीर, शीशे , बिस्तर, सोफा, डाइनिंग टेबल, बेंच, आदि से तुरंत दूर हो जाएं।
- बिजली के तारों से दूर रहें।
- अगर घर के बाहर हों तो किसी इमारत या पेड़ के नीचे ना खड़े रहें।
- फैन और बिजली की स्विचों को भी हाथ ना लगाएं।
भूकंप आए तो क्या करें
- सुरक्षित स्थानों को तलाश कर रखें।
- कोशिश करें कि वो घर से बाहर निकल जाएं।
- आपातकालीन टेलीफोन नंबरों (जैसे डाक्टरों, अस्पतालों, तथा पुलिस आदि के टेलीफोन नंबर) को जरूर अपने मोबाइल में सेव रखें।
- अगर बाहर हैं तो परिवार के सदस्यों को भूकंप के बारे में जानकारी दें।












Click it and Unblock the Notifications