मंगलयान का मजाक उड़ाने पर न्यूयॉर्क टाइम्स ने मांगी माफी
न्यूयॉर्क। अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित अखबारों में से एक न्यूयॉर्क टाइम ने अपने उस कार्टून पर माफी मांगी है जिसमें उसने भारत के मंगलयान अभियान का मजाक एक कार्टून के जरिए उड़ाने की कोशिश की थी।

अखबार ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है कि बहुत सारे पाठकों ने न्यूयॉर्क टाइम्स इंटरनेशनल में छपे उस कार्टून के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जो भारत के अंतरिक्ष में बढ़ते मजबूत कदमों पर आधारित था।
न्यूयॉर्क टाइम्स की ओर से लिखा गया है कि कार्टूनिस्ट हेंग किम सांग जिन्होंने इसे बनाया था, वह इसके सहारे यह दिखाने कि कोशिश कर रहे थे कि अंतरिक्ष में संभावनाएं तलाशना अब सिर्फ अमीर, पश्चिमी देशों का विशेषाअधिकार नहीं है।
अखबार के मुताबिक कार्टूनिस्ट हेंग सिंगापुर के रहने वाले हैं और अतंराष्ट्रीय घटनाओं पर अपनी राय जाहिर करने के लिए इस तरह के कार्टूनों का प्रयोग करते हैं।
इसके साथ ही न्यूयॉर्क टाइम्स ने उन पाठकों से माफी मांगी है जो कार्टून में इस्तेमाल की गई तस्वीरों से नाराज हैं और बाद में सफाई देते हुए यह लिखा है कि कार्टूनिस्ट हेंग अपने कार्टून से किसी भी तरह से भारत, देश की सरकार या यहां के नागरिकों को खारिज नहीं करना चाहते थे।












Click it and Unblock the Notifications