New York Firing: स्टोर में महिला को ढाल बनाकर की फायरिंग, मां और बेटी समेत 6 लोग घायल; जानें पूरी कहानी

New York Firing: न्यूयॉर्क शहर के ब्रोंक्स इलाके में एक स्टोर के अंदर हुई गोलीबारी में मां और उसकी 12 वर्षीय बेटी समेत 6 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान हमलावरों के निशाने पर आए एक व्यक्ति ने खुद को बचाने के लिए महिला को ढाल के रूप में इस्तेमाल किया।

यह गोलीबारी सोमवार (30 दिसंबर) शाम को व्हाइट प्लेन्स रोड पर एक स्टोर के बाहर शुरू हुई। पुलिस के मुताबिक, दो हमलावर सड़क पार कर स्टोर की ओर दौड़ते हुए गोली चलाने लगे। जब उनके निशाने पर आए लोग स्टोर के अंदर भागे, तो हमलावरों ने वहीं भी फायरिंग जारी रखी।

New York Firing

स्टोर के काउंटर के पास एक महिला और उसकी बेटी खड़ी थीं। अंदर भाग रहे एक व्यक्ति ने महिला को पकड़कर खुद को बचाने के लिए गोलियों की लाइन में ढाल बना लिया। इस दौरान, महिला के पेट में गोली लगी, जबकि उसे ढाल बनाने वाले व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई।

घायलों की स्थिति

गोलीबारी में 40 वर्षीय महिला के अलावा उसकी 12 वर्षीय बेटी और 18 से 21 साल के चार पुरुष घायल हुए हैं। ज्यादातर को हाथ और पैर में चोटें आई हैं। अग्निशमन विभाग ने बताया कि पांच घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जबकि छठे घायल को किसी और ने अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस की जांच जारी

घटना के बाद पुलिस ने कहा कि यह "निर्दोष लोगों पर कायरतापूर्ण और दिल दहला देने वाला हमला" है। फिलहाल पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है और न ही गोलीबारी के मकसद का पता चला है। पुलिस के पास घटना का वीडियो फुटेज है, जो जांच में मदद कर सकता है।

ये भी पढ़ें- न्यूयार्क: पीएम मोदी भारत के लिए रवाना, वतन वापसी के पहले होटल के बाहर लोगों से की मुलाकात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+