इस लड़ाकू विमान के जरिए उठेगा चीन की हवाई ताकत से पर्दा
चीन ने एक नया लड़ाकू विमान बनाया है, जो जल्द ही एक प्रदर्शनी में सबके सामने पेश किया जाएगा।
बीजिंग। चीन ने अपनी सामरिक शक्ति को और भी मजबूत करने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। बताया गया कि चीन का नया लड़ाकू विमान जे -20 स्टील्थ फायटर झूहाई एयर शो में पेश किया जाएगा। यह विमान पहली बार सार्वजनिक किया जाएगा।
इस आशय की घोषणा विमान निर्माता कंपनी एविक के अध्यक्ष टैन रुइसॉन्ग ने सोमवार को कहा कि ' जे-20 विमान जिस पर पूर देश और दुनिया की नजर है उसका प्रदर्शन किया जाएगा।'

20 साल पहले थे हम पीछे
पत्रकार वार्ता में टैन ने कहा कि 20 साल पहले चीन एयरोस्पेस तकनीकी में पीछे था लेकिन अब वह इसमें आगे निकल चुका है।
बता दें कि हर दो साल पर चीन के झूहाई में इंटनेशनल एयरोस्पेश एक्जीबिशन का आयोजन होता है। इस बार की प्रदर्शनी में सैन्य उपकरणों और विमानों की सबसे बड़ी संख्या है।
यह प्रदर्शनी करीब 4 लाख 30 हजार वर्ग मीटर में फैली है जिसमें 42 देशों की 700 कंपनियां शामिल होंगी। बताया गया कि प्रदर्शनी में 151 विमान होंगे।
माना जा रहा है कि लंबी दूरी मिसाइलों से लैस और रडार की पकड़ से दूर यह नया विमान जे 20 चीनी सैन्य क्षमता में बड़ा कदम है।












Click it and Unblock the Notifications