New Funeral Law: न जलेंगी न दफन होगी, अब इंसानों की लाशों पर फसल उगेगी? नया कानून बदलेगा वर्तमान-भविष्य! कैसे?
Human Composting Law: कल्पना कीजिए, आपकी मां का चेहरा 'वो मुस्कान, वो यादें' अब किसी आंसू भरी कब्र में दफन नहीं, बल्कि आपके घर के बगीचे में लाल गुलाब के फूलों में मुस्कुरा रही हो। हर सुबह जब आप वो फूल देखें, तो लगे कि वो अभी भी आपके साथ हैं।
ये कोई सपना नहीं, बल्कि हाल ही में पास हुए एक क्रांतिकारी कानून की हकीकत है। मौत का अंधेरा अब हरे-भरे जीवन का उजाला बन रहा है। आइए, इस जादुई प्रक्रिया को समझते हैं, क्योंकि ये सिर्फ कानून नहीं, बल्कि जीवन-मृत्यु के बीच का वो पुल है, जो हमें फिर से जोड़ता है...

कहां और कबसे लागू होगा कानून?
दरअसल, मामला अमेरिका के न्यू जर्सी का है। यहां 'ह्यूमन कम्पोस्टिंग' (Human Composting) बिल पर डेमोक्रेटिक गवर्नर फिल मर्फी ने 11 सितंबर 2025 को साइन कर दिया। यह अगले साल यानी 2026 से लागू होगा। न्यू जर्सी अब 14वां राज्य बन गया, जहां ये 'ग्रीन रिवॉल्यूशन' वैध है। इससे अंतिम संस्कार गृहों और लाइसेंस प्राप्त संस्थाओं को मानव खाद बनाने की सेवा शुरू करने की अनुमति मिल जाएगी। 'ह्यूमन कम्पोस्टिंग' या 'प्राकृतिक जैविक अपचयन' एक ऐसी प्रक्रिया है, जहां इंसानी शव को जलाने या दफनाने की बजाय, पोषक तत्वों वाली मिट्टी में बदल दिया जाता है।
मौत का 'ग्रीन ट्विस्ट' - कैसे शव से उग आएंगी फसलें?
एक बड़े स्टील टैंक में शव रखिए, साथ में पुआल, लकड़ी के चिप्स या अल्फाल्फा जैसे प्राकृतिक दोस्त डालिए। फिर गर्म हवा और माइक्रोब्स का जादू चले - 6 से 12 हफ्तों में शव एक क्यूबिक यार्ड (लगभग 1 टन) की उपजाऊ मिट्टी में बदल जाता है। ये मिट्टी परिवार को सौंपी जाती है - आप इसे बगीचे में बिखेरें, पेड़ लगाएं, या फूलों की क्यारियां सजाएं। जैसे, आपकी दादी अब आपके आंगन में आम का पेड़ बनकर फल दें।
क्यों जरूरी था ये कानून? न्यू जर्सी की 'जमीन की जंग' और पर्यावरण का SOS!
न्यू जर्सी - 'गार्डन स्टेट' कहलाने वाला ये घनी आबादी वाला राज्य - कब्रिस्तानों की तंगी से त्रस्त है। जगह कहां बचेगी? पारंपरिक दफन में जमीन चबाई जाती है, ताबूतों के लिए जंगल कटते हैं, और दाह संस्कार में 535 पाउंड CO2 उगलता है - यानी 600 मील की कार ड्राइव जितना प्रदूषण। ऊपर से फॉर्मल्डिहाइड जैसे जहरीले केमिकल्स। असेंबलीमैन जूलियो मारेनको कहते हैं- 'ये कानून परिवारों को सम्मानजनक विकल्प देता है - मौत के बाद भी प्रियजन धरती को जीवन दें!' समर्थक चिल्लाते हैं:- ये सस्ता है, ऊर्जा कम खर्च करता है, और पर्यावरण को 'Hug' देता है। लेकिन विरोधी कहते हैं- 'ये अपमानजनक है, धार्मिक आस्थाओं के खिलाफ है। न्यू जर्सी फ्यूनरल डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने बिल ड्राफ्ट करने में मदद की, ताकि सब रेगुलेटेड हो।
दिल छू लेने वाली रियल स्टोरी: डियाना की आंखों में केन की मुस्कान!
अब वो इमोशनल टच, जो आपको रुला भी दे और हंसाए भी। डियाना नाम की एक महिला के पति केन 90 साल की उम्र में गुजर गए। केन को न जलना पसंद था, न दफन। डियाना ने वॉशिंगटन की 'अर्थ फ्यूनरल' (Earth Funeral: Soil Transformation, Human Composting) कंपनी से शव को कम्पोस्टिंग में बदला। आज वो उस मिट्टी से घर के बगीचे में पौधे सींचती हैं। डियाना भावुक होकर कहती हैं- 'जब फूल खिलते हैं, लगता है केन मेरे पास हैं - उनकी हंसी हवा में घुली हुई।' ये कहानी बताती है कि मौत अंत नहीं, बल्कि सर्कल है। एक गिरता है, तो दूसरा पनपता है। कानून आने से अब न्यू जर्सी वालों को शव बाहर ले जाने की मजबूरी नहीं - घर बैठे 'ग्रीन गुडबाय'।
कैसे लाश देगी जीवन? प्रोसेस का 'स्टेप-बाय-स्टेप'
- स्टेप 1: लाइसेंस्ड फ्यूनरल डायरेक्टर शव को 8 फीट लंबे स्टील टैंक में रखते हैं।
- स्टेप 2: जैविक मिक्स (पुआल, चिप्स) डालें, गर्म हवा ब्लो करें।
- स्टेप 3: 45-90 दिनों में मटका पलटते रहें - माइक्रोब्स जादू करें!
- स्टेप 4: pH 6.5-7 वाली परफेक्ट मिट्टी तैयार! परिवार इसे ले जाए - बगीचे, स्मारक पेड़, या जंगल में।
नोट: न्यू जर्सी में सुविधाएं 2026 से खुलेंगी। अभी बाहर (जैसे वॉशिंगटन) जाना पड़ेगा, लेकिन जल्द 'लोकल डिलीवरी'!
फायदे का 'हिट लिस्ट': क्यों ये सुपरस्टार बनेगा?
- पर्यावरण हीरो: CO2 जीरो, जमीन सेव, कोई केमिकल नहीं।
- पॉकेट फ्रेंडली: दफन/दाह से 50% सस्ता।
- इमोशनल हीलिंग: मिट्टी से पौधे लगाएं - प्रियजन 'जिंदा' रहें।
- स्पेस सेवर: कब्रिस्तानों का बोझ कम, न्यू जर्सी जैसे राज्य सांस लें सकेंगे।
विरोध का 'ड्रामा किंग': कब्रिस्तान वाले नाराज, धार्मिक ग्रुप सतर्क!
हर हीरो के विलेन होते हैं। न्यू जर्सी कब्रिस्तान एसोसिएशन चिल्ला रहा, 'ये कानून हमें साइडलाइन करता है। कब्रिस्तान पहले से कंगाल, अब शव संस्कार भी बाहर। ये पुराने कानून को उलट देगा।'
पहले कौन? 'ग्रीन स्टेट्स' की लिस्ट - न्यू जर्सी जॉइन द क्लब!
2019 से ये लहर चली: वॉशिंगटन (पहला!), कोलोराडो, ओरेगन, वर्मोंट, कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, नेवाडा, एरिजोना, डेलावेयर, मैरीलैंड, मिनेसोटा, मेन, जॉर्जिया। अब न्यू जर्सी 14वां राज्य बना। आसपास के राज्य (न्यूयॉर्क, डेलावेयर) में कानूनी है, लेकिन सुविधाएं अभी 'कंस्ट्रक्शन मोड' में।
तो, क्या आपका 'फाइनल चैप्टर' ग्रीन होगा?
ये कानून सिर्फ न्यू जर्सी का नहीं, हम सबकी सोच बदलने वाला है। डियाना जैसे लोग साबित कर रहे, मौत से जीवन उग सकता है। लेकिन क्या आप तैयार? न्यू जर्सी ने दरवाजा खोला, अब बॉल आपके पाले में। कमेंट्स में बताएं अपनी राय...
ये भी पढ़ें- Bull viral video: OMG! घर की छत पर चढ़ गया सांड, लोगों ने पूछा- 'सीढ़ी से आया या सुपरमैन है?'












Click it and Unblock the Notifications