Bull viral video: OMG! घर की छत पर चढ़ गया सांड, लोगों ने पूछा- 'सीढ़ी से आया या सुपरमैन है?'
Bull viral video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सांड किसी तरह एक घर की छत पर चढ़ गया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। घरवालों ने डर के मारे घर खाली कर दिया और सांड को नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों ने भी काफी प्रयास किया, लेकिन सांड नीचे नहीं आया। अंततः नगर पालिका टीम को बुलाया गया, जिसने क्रेन की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतारा। इस अजीबोगरीब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

शिवपुरी मोहल्ले में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
यह घटना हापुड़ नगर पालिका क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में हुई। जब लोगों ने घर की छत पर सांड को देखा तो पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो गया। लोग हैरान थे कि आखिर यह भारी-भरकम जानवर छत पर चढ़ा कैसे? बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं इस घटना को देखकर डर गए।
सांड को नीचे उतारने के लिए कई उपाय किए गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अंततः नगरपालिका की टीम को बुलाया गया, जिसने क्रेन की मदद से उसे नीचे उतारा। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
यह पहली बार नहीं है जब हापुड़ में सांडों का आतंक देखने को मिला हो। इससे पहले अतरपुरा और पक्काबाग चौराहे पर भी सांडों के कारण भगदड़ मच चुकी है। अचानक हमलावर हुए सांड ने दोपहिया वाहनों को टक्कर मारकर गिराने की कोशिश की थी, जिससे लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे थे।
ऐसी घटनाएं पशु नियंत्रण और सुरक्षा के प्रति जागरूकता की जरूरत को दर्शाती हैं। नगर पालिका को चाहिए कि आवारा पशुओं के लिए कोई ठोस समाधान निकाले ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
वीडियो वायरल, लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन
सांड को छत से नीचे उतारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कोई पूछ रहा है कि "सांड छत पर चढ़ा कैसे?" तो कोई इसे "गजब का स्टंट" बता रहा है।
कुछ लोगों ने नगर पालिका से यह भी सवाल किया कि आवारा पशुओं की समस्या कब खत्म होगी? आए दिन सड़कों पर घूमते सांड हादसों का कारण बन रहे हैं, लेकिन इनकी रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications