Facebook ने चुपके से डिलीट किए CEO मार्क जुकरबर्ग के मैसेज

नई दिल्ली। फेसबुक डाटा लीक मामले पर कंपनी के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने यूजर्स से माफी मांगी है और उनसे एक आखिरी मौका भी मांगी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जुकरबर्ग ने गलती मानते हुए मांफी मांगी और कहा की यूजर्स की जीनकारी हैक होना बड़ी गलती है। वहीं फेसबुक ने एक और गलती करते हुए अपने सीईओ मार्क जुकरबर्ग के सभी पुराने मैसेज डिलीट कर दिया है।

 New Facebook scandal after company secretly deletes messages sent by Mark Zuckerberg

मीडिया रिपोर्ट की माने तो फेसबुक ने चुपके से अपने संस्थापक मार्क जकरबर्ग के सभी पुराने मैसेज जिलीट कर दिए। मार्क जुकरबर्ग ने जो संदेश लोगों को भेजे थे फेसबुक ने उसे बिना बताए डिलीट कर दिए। जबकि मार्क जकरबर्ग को लोगों ने इन मैसेज पर जो रिप्लाई किया था वो अब भी फेसबुक पर मौजूद है।

टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक अकाउंट में डेटा हिस्ट्री डाउनलोड करने पर दूसरे यूजर्स के रिप्लाई तो दिख रहे हैं, लेकिन जुकरबर्ग ने जो संदेश भेजा था वो नहीं आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक ने सोनी पिक्चर हैक में मेंशन किया है कि उसका कुछ डेटा चोरी हुआ है। साल 2014 में फेसबुक ने सोनी पिक्चर के डेटा हैक मामले पर रिप्लाई किया था कि उनके कुछ डेटा चोरी हो गए हैं।

आपको बता दें कि फेसबुक के टर्म एंड कंडीशन के मुताबिक उसके पास ये अधिकार नहीं है कि वो किसी यूजर के इनबॉक्स में जाकर यूजर्स का कंटेंट डिलीट कर दे। फिर बिना जानकारी के फेसबुक ने यूजर्स के इनबॉक्स से मार्क जुकरबर्ग के मैसेेज कैसे डिलीट कर दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+