बुर्ज खलीफा के टॉप से सांसें थाम देने वाला ऐड, काफी रोमांच से भरी है मेकिंग, देखें वीडियो
नई दिल्ली, 10 अगस्त: दुनिया की बड़ी फ्लाइट कंपनियों में शुमार अमीरात एयरलाइंस सोशल मीडिया पर अपने नए विज्ञापन को लेकर सुर्खियों में है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की इस एविएशन कंपनी ने अपना जो नया विज्ञापन जारी किया है, वो काफी दिलचस्प और सांसे थाम देने वाला है। जैसे ही विज्ञापन जारी किया गया, इसे सोशल मीडिया यूजर्स ने सुपर थ्रिलिंग बताया। हालांकि कुछ लोगों ने विज्ञापन की शूटिंग पर संदेह जताते हुए दावा किया कि कंपनी ने वीडियो के लिए ग्रीन स्क्रीन या फिर स्पेशल इफेक्ट का इस्तेमाल किया होगा। अब कंपनी की ओर से इस ऐड का मेकिंग वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद सारे दावे झूठे साबित हो रहे हैं।

अमीरात एयरलाइंस का विज्ञापन
दरअसल, दुबई स्थित अमीरात एयरलाइंस के नए विज्ञापन ने सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ध्यान अपनी ओर खींचा हैं। विज्ञापन में अमीरात की फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में एक महिला को एयरलाइन की सेवाओं के बारे में अलग-अलग संदेशों के साथ तख्तियों (प्ले कॉर्ड) को बदलते हुए दिखाया गया है। आखिरी प्लेकार्ड के बाद कैमरा जूम आउट होता है और वह 828 मीटर ऊंचे बुर्ज खलीफा के ऊपर खड़ी नजर आती हैं। जो काफी रोमांच से भरा दिखाई दे रहा है।

बुर्ज खलीफा के ऊपर शूट किया ऐड
जैसे ही ऐड रिलीज किया गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने सुपर थ्रिलिंग और दिल को थामने वाला बताया गया। हालांकि कुछ लोगों ने विज्ञापन की शूटिंग पर शक जताते हुए दावा किया कि कंपनी ने वीडियो के लिए स्पेशल इफैक्ट का यूज किया है। ऐड में साफ देखा जा सकता है कि कैसे फ्लाइट अटेंडेंट एक बहुत ही संकरे प्लेटफॉर्म पर खड़ी है। हवा में बिल्कुल अकेले। इसके साथ ही वीडियो में उनकी स्माइल हमेशा की तरह बरकरार दिखाई दे रहीं हैं।

ऐड मेकिंग वीडियो भी की शेयर
वहीं सोशल मीडिया के दावों के बीच अमीरात ने अब इस विज्ञापन की मेकिंग की वीडियो भी शेयर की है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर इस ऐड को शूट किया गया था। विज्ञापन में दिख रही महिला को 'हाय मॉम, आई एम ऑन टॉप ऑफ द वर्ल्ड' कहते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि क्रू मेंबर उनको सुरक्षा के लिए रस्सियों से जोड़ रहे हैं। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि कैसे विज्ञापन की योजना बनाई गई और उसे कैसे पूरा किया गया।

मॉडल निकोल स्मिथ ने किया ऐड शूट
आपको बता दें कि विज्ञापन में दिखाई देने वाली मॉडल निकोल स्मिथ-लुडविक हैं, जो स्काईडाइवर हैं। उन्होंने भी इसका वीडियो अपने इंस्टा पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस ऐड को सबसे आश्चर्यजनक और रोमांचक स्टंट में से एक बताया। दुबई को ब्रिटेन की 'एम्बर लिस्ट' में जोड़े जाने के बाद विज्ञापन शूट किया गया था, जिससे यात्रियों पर यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications