25 सालों के बाद इस जगह खिला दुर्लभ 'पेनिस प्लांट', सड़ी लाश जैसा दुर्गंध, फिर भी देखने आ रहे हजारों लोग
नीदरलैंड में 25 सालों के बाद फिर से दुर्लभ 'पेनिस प्लांट' फूल खिला है, जिसका दुर्गंध अत्यंत खराब है।
एम्सटर्डन, अक्टूबर 31: वैसे फुल तो हर किसी को पसंद होता है और लोगों का शौक फूलों के पौधे लगाना, घर में फूलों के गुलदस्ते लगाना और फूलों के पौधे लगाना होता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे फूल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी दुर्गंध के लिए प्रसिद्ध है। इस फूल से जो दुर्गंध निकलती है, वो किसी भी इंसान को उल्टी करवाने के लिए काफी हो सकता है, बावजूद जब यूरोप में ये फूल खिला, तो इसे देखने हजारों लोग पहुंचने लगे।

बदबू के लिए बदनाम है फूल
ये दुर्लभ फूल खिला है यूरोपीय देश नीदरलैंड में, जिसमें से सड़ी हुई लाश जैसी बदबू आती है और फूलों के इस प्लांट को 'पेनिस प्लांट' कहा जाता है। नीदरलैंड के लीडेन शहर के वनस्पति उद्यान में करीब 25 सालों के बाद ये दुर्लभ फूल खिला है और पूरे नीदरलैंड में अब इस दुर्लभ फूल की चर्चा की जा रही है। दुनिया के सबसे पुराने वनस्पति उद्यानों में से एक उद्यान हार्टस बॉटैनिकस लीडेन में 22 अक्टूबर से इस दुर्लभ फूल का खिलना शुरू हुआ है और ये हफ्ता खत्म होते होते अब ये फूल पूरी तरह से खिलकर तैयार हो गया है। शुक्रवार को एक टिकटॉकर ने इस फूल के साथ एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो कह रहा था कि, वनस्पति उद्यान को अब आम लोगों के लिए खोल दिया गया है, ताकि वो इस दुर्लभ फूल को देख सकें।

बेहद दुर्लभ है 'पेनिस प्लांट' का खिलना
आपको बता दें कि, इसके अजीब आकार की वजह से इस फूल को पेनिस प्लांट के नाम से जाना जाता है और जब इसका फूल खिल जाता है, तो ये किसी पुरूष के लिंग के सामान ही दिखाई देने लगता है। हालांकि, इस फूल का खिलना काफी दुर्लभ घटना मानी जाती है और जब नीदरलैंड में ये फूल खिला, तो फिर इसे देखने वालों की भीड़ लग गई है।

सिर्फ तीसरी बार खिला फूल
इन वनस्पति उद्यान हॉर्टस के वनस्पति विज्ञानी ने बताया कि, 1638 ईस्वी के बाद सिर्फ ये तीसरी बार ऐसा हुआ है, जब पेनिस प्लांट का फूल खिला है। उन्होंने कहा कि, इससे पहले आखिरी बार लीडेन हॉर्टस में इसी तरह के एक पौधे में 1997 में फूल खिला था। सबसे बड़ी बात ये है कि, ये फूल प्राकृतिक वातावरण में नहीं खिला है, बल्कि ये फूल एक ग्रीन हाउस में विकसित किया गया है।

सितंबर में आया था पौधे में कली
रूडमेर पोस्टमा नाम के कर्मचारी इस विशेष पौधे की देखभाल कर रहे हैं और ये विशेष पौधा करीब 6 साल का हो चुका है। इस पौधे पर पहली बार कली को सितंबर में देखा गया खा और 6 हफ्ते के भीतर ये करीब 2 फीट लंबा हो गया। जिसके बाद ये फूल एक बार फिर से लोगों को इंतजार कराने लगा और इसमें विकास नहीं हो रहा था। लेकिन, एक बार फिर से बेहद अजीब गंध के साथ इस फूल का फिर से खिलना शुरू हो गया और फूल को देखने जाने वाले लोगों का कहना है कि, इस फूल से ऐसा गंध निकलता है, जैसे मांस सड़ गया हो और काफी वक्त से रखा हुआ हो। लोगों का कहना है कि, फूल के गंध की वजह से इसकी तरह काफी मक्खियां आकर्षित होती हैं।

किस मौसम में खिलता है फूल
वनस्पति विज्ञानी ने कहा कि, इस फूल को खिलने के लिए भी खास तरह के मौसम की जरूरत होती है और इस फूल को खिलने के लिए अत्यधिक गर्म और आर्द्र परिस्थितियों की जरूरत पड़ती है। चूंकी यहां पर फूल को ग्रीन हाउस वातावरण में उस तरह का मौसम बनाकर फूल को खिलाया गया है, नहीं तो साधारणतया इस दुर्लभ फूल को खिलने में सात सालों का वक्त लग जाता है। यूनिवर्सिटी के बॉटिनिकल गार्डन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में फूल के खिलने के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, अब ये फूल फूल पूरी तरह से खिल गया है और फूल से वैसी की बदबू आ रही है, मानो सड़ी लाश आपके पास रखी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications