चाइल्ड केयर सब्सिडिज घोटाला: आरोपों में घिरी Dutch सरकार ने सामूहिक तौर पर दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। चाइल्ड केयर सब्सिडिज (Child Care Subsidies) मामले में गंभीर घोटाले के आरोपों का सामना कर रही नीदरलैंड्स सरकार (Netherlands Government) ने शुक्रवार को सामूहिक तौर पर इस्तीफा दे दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मार्क रूटे (Prime Minister Mark Rutte) ने सबसे पहले इस फैसले के बारे में किंग विलियम एलेंक्जेंडर को जानकारी दी और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी मंत्रियों सहित सामूहिक तौर पर इस्तीफा देना का ऐलान किया। बता दें कि मार्क रूटे सरकार बच्चों का ख्याल रखने के लिए दी जाने वाली माली मदद में हुए घोटाले का सामना कर रही थी।

Netherlands Government Resigns After Child Care Subsidies Scam

इस घोटाले का खुलासा पिछले महीने एक संसदीय जांच में हुआ था। इस दौरान पता चला कि करीब 10,000 परिवारों पर अनुचित रूप से धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया, फिर उन्हें सब्सिडी में हासिल किए हजारों यूरो की रकम सरकार को वापस देने पर मजबूर किया गया। इस घोटाले का उन हजारों परिवारों पर गंभीर असर हुए। एक रिपोर्ट के मुताबिक हजारों लोग बेरोजगारी, दिवालियापन और यहां तक की तलाक की कगार तक पहुंच गए।

संसदीय जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में करीब एक दशक तक चलने वाले इस घोटाले और उससे हुई आम जनता के नुकसान को 'अभूतपूर्व अन्याय' बताया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस सप्ताह घोटाले के आरोपों का सामना कर रही रूटे सरकार पर दबाव बढ़ गया था। नीदरलैंड्स सरकार में गठबंधन साझेदारों ने कहा कि सामूहिक तौर से इस्तीफा देने की जरूरत पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। बता दें कि रूटे सरकार से पहले गुरुवार को विपक्ष में बैठी लेबर पार्टी के नेता ने पूरे मामले में अपनी भूमिका को लेकर इस्तीफा दे दिया था। उसी रात प्रधानमंत्री रूटे ने अपनी पार्टी के मंत्रियों के साथ बैठक की और अगले दिन सामूहिक इस्तीफा दे दिया। बता दें कि 2012 के बाद देश में सरकार गिरने का यह पहला मौका है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप प्रशासन की Indo-Pacific रणनीति पर बोला चीन- अमेरिका के कुछ नेताओं का मकसद हमें रोकना है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+