PM नेतन्याहू ने हमास के हमले के लिए किसे बताया जिम्मेदार? भारी हंगामे के बाद डिलीट किया ट्वीट

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने खुफिया प्रमुखों पर कटाक्ष करते हुए उन्हें हमास के हमले का जिम्मेदार ठहराया है। सिक्योरिटी फोर्सेज और इंटेलीजेंस हेड्स को जिम्मेदार ठहराते हुए पीएम ने कहा कि उन्होंने किसी ने भी हमले से जुड़ी कोई चेतावनी नहीं दी थी।

पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने मुझे कभी बताया ही नहीं था कि हमास 7 अक्टूबर को व्यापक पैमाने पर हमले की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि इंटेलीजेंस टीम और शिन बेट के अधिकारियों का मानना था कि हमास डरा हुआ है और समझौता करना चाहता है।

Netanyahu deletes controversial tweet

पीएम नेतन्याहू की इस टिप्पणी से इजराइल में राजनीतिक हंगामा मच गया है। माना जा रहा है कि बेंजामिन नेतन्याहू के वार कैबिनेट के भीतर इस बयान से दरार पैदा हो गई है।

नेतन्याहू के इस बयान की जमकर आलोचना भी हो रही है। फिलहाल पीएम ने अपने सोशल मीडिया पर बयान से जुड़े ट्वीट को डिलीट कर दिया है।

गौरतलब है कि शीर्ष अधिकारियों में सेना और शिन बेट घरेलू जासूसी सेवा के प्रमुखों से लेकर उनके वित्त मंत्री तक सभी ने अपनी विफलताओं को स्वीकार किया है, लेकिन बेंजामिन नेतन्याहू ने ऐसा नहीं किया है। उन्होंने केवल इतना कहा कि जंग के बाद सभी नेताओं, सरकार और मुझे हमले की शुरुआत में नाकामी के लिए जवाब देना होगा।

नेतन्याहू की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर इजराइल के सैन्य प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए कहा, "हम अब युद्ध में हैं, युद्ध पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।"

पूर्व रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज सहित वर्तमान और पूर्व सहयोगियों ने इस टिप्पणी की तुरंत निंदा की। बेनी गैंट्ज ने कहा कि बेंजामिन नेतन्याहू को अपनी बात वापस लेनी चाहिए और उन्हें इस मामले को जाने देना चाहिए।

उन्होंने कहा, "जब हम युद्ध में हैं, तो नेतृत्व को जिम्मेदारी दिखानी चाहिए, सही काम करने का निर्णय लेना चाहिए।"

विपक्षी नेता एविगडोर लिबरमैन, जो कभी नेतन्याहू के रक्षा मंत्री थे, ने एक रेडियो साक्षात्कार में कहा, "मैंने रात भर उनका एक्स अकाउंट देखा, जो सिर्फ एक बात की ओर इशारा करता है कि उन्हें सुरक्षा में कोई दिलचस्पी नहीं है, उन्हें बंधकों में कोई दिलचस्पी नहीं है। व केवल राजनीति करना चाहते हैं।"

मोसाद जासूसी एजेंसी के पूर्व प्रमुख योसी कोहेन ने इजराइल रेडियो से कहा, "आप शुरुआत से अपनी ज़िम्मेदारी लेते हैं, बीच से नहीं। उदाहरण के लिए, जब मैंने मोसाद की ज़िम्मेदारी ली... जो कुछ हुआ, अंत से ख़त्म करना मेरी ज़िम्मेदारी थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+