नेपाली सुप्रीम कोर्ट का आदेश, दो दिनों में शेरबहादुर देउवा को बनाया जाए प्रधानमंत्री
नेपाली सुप्रीम कोर्ट ने 2 दिनों के अंदर शेरबहादुर देउवा को प्रधानमंत्री बनाने का आदेश दिया है।
काठमांडु, जुलाई 12: नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री पद को लेकर चल रहे विवाद को लेकर बड़ा फैसला दिया है। नेपाली सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 2 दिनों के अंदर शेरबहादुर देउवा को देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाए। शेर बहादुर देउवा नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वो दो दिनों के अंदर देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाए।

कौन हैं शेर बहादुर देउवा?
शेर बहादुर देउवा काफी लंबे वक्त से नेपाल की राजनीति में सक्रिय हैं और वो पहले भी नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं और फिलहाल वो नेपाल कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। वो 3 जून 2004 से लेकर 1 फरवरी 2005 के बीच भी नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उनका जन्म 13 जून 1946 को नेपाल के आशीग्राम, दादेलधुरा जिला में हुआ था और उन्होंने लंदन से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की हुई है। शेर बहादुर देउवा नेपाल के कई बार प्रदानमंत्री रह चुके हैं और इससे पहले वो 1995 से 1997 तक, फिर 2001 से 2002 तक, 2004 से 2005 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications