नेपाल: 22 लोग सवार लापता विमान कोगांव गांव में मिला, दुर्घटना स्थल पर पहुंचने की कोशिश जारी

काठमांडू, 29 मई। नेपाल में Tara Air's 9 NAET विमान का ट्विन इंजन एयरक्राफ्ट का संपर्क टूट गया है। विमान में 19 यात्री सवार थे। यह विमान पोखरा से जॉमसम जा रहा था। आज सुबह 9.55 बजे विमान का संपर्क टूट गया है। नेपाल की मीडिया के अनुसार विमान में 4 भारतीय नागरिक, 3 जापानी नागरिक सवार हैं। जबकि बाकी के नागरिक नेपाल के हैं। विमान के भीतर क्रू मेंबर्स को मिलाकर कुल 22 यात्री सवार हैं। अब नेपाल एयरपोर्ट के अधिकारी ने कहा कि मस्टैंग जिले में लापता हुआ विमान कोवांग गांव में पाया गया है।

Recommended Video

    Nepal में 22 यात्रियों को लेकर जा रहा Tara Air विमान लापता, 4 Indians भी थे सवार | वनइंडिया हिंदी
    aircraft

    त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चीफ ने पुष्टि करते हुए कहा कि स्थिति का पता लगाया जाना बाकी है। जमीनी स्तर तक पहुंच बनाई जा रही है। स्थानीय लोगों द्वारा नेपाल सेना को दी गई जानकारी के अनुसार तारा एयर का विमान मनापति हिमाल के भूस्खलन के तहत लामचे नदी के मुहाने पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने कहा कि नेपाल सेना जमीन और हवाई मार्ग से घटनास्थल की ओर बढ़ रही है।

    एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक रविवार की सुबह तारा एयर के 9 NAET जुड़वां इंजन वाले विमान में 4 भारतीय और 3 जापानी नागरिकों सहित 22 यात्री सवार थे, जो सुबह 9:55 बजे पोखरा से जोम्सम के लिए उड़ान भर रहे थे, मस्टैंग के लेटे क्षेत्र में पहुंचने के बाद विमान का संपर्क टूट गया था।

    इसी बीच काठमांडू में भारतीय दूतावास ने एक इमरजेंसी नंबर जारी किया है, जो कि +977-9851107021 है। इस बारे में चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर नेत्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि एयरक्राफ्ट को मस्टंग जिले के जॉमसम के आसमान में देखा गया था, इसके बाद यह दूसरी तरफ माउंट धौलागिरी की ओर चला गया, इसके बाद यह संपर्क में नहीं आ सका है। नेपाली सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवल ने बताया कि नेपाली सेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर जिसने मस्टैंग के लिए उड़ान भरी थी, संदेह कि हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हेलीकॉप्टर में 22 लोग सवार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+