Nepal Protest: दुबई भाग गए पूर्व पीएम केपी ओली, नेपाली एयर होस्टेस ने किया बड़ा दावा!
Nepal Protest: नेपाल में जेन-जी प्रदर्शन का तीसरा दिन है और बुधवार को भी देश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार बवाल की खबरें आ रही हैं। सेना प्रमुख और जेन-जी प्रतिनिधियों के बीच बुधवार को चर्चा हो सकती है। कई पूर्व पीएम, प्रधानमंत्रियों और सरकारी दफ्तरों को आग के हवाले कर दिया गया है। हिंसक प्रदर्शनों पर लगाम लगाने के लिए मंगलवार को सेना ने देश की कमान अपने हाथ में ले ली है। इस बीच देश छोड़कर भाग गए पूर्व पीएम केपी ओली के बारे में सूचना आई है। एक नेपाली एयर होस्टेस ने दावा किया है कि ओली दुबई भाग गए हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इस्तीफे के बाद देश छोड़कर दुबई भागने का दावा किया जा रहा है। दरअसल, एक नेपाली एयर होस्टेस ने एयरपोर्ट से वीडियो शेयर किया है और दावा किया है कि काठमांडू एयरपोर्ट से वह दुबई के लिए उड़ान भर चुके हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

KP Oli का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली के खिलाफ युवा प्रदर्शनकारियों में बेहद गुस्सा है। भारी दबाव के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था, लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि वह देश छोड़कर दुबई भाग गए हैं। एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर नेपाल की ही एक एयर होस्टेस ने शेयर किया है। यह भी दावा किया जा रहा है कि नेपाल के पूर्व पीएम को देश छोड़कर भागने में सेना ने मदद की है।
नेपाल की स्थानीय मीडिया में दावा किया जा रहा है कि पूर्व पीएम केपी ओली स्वास्थ्य कारणों का बहाना बनाकर दुबई भाग गए हैं। रिपोर्ट्स में तो यहां तक कहा जा रहा है कि उनके लिए हिमालया एयरलाइंस का एक जेट भी स्टैंडबाय पर रखा गया था। बताया जा रहा है कि ललितपुर के भैसेपाटी इलाके में उन्हें हेलीकॉप्टर से घूमते देखा गया था।
यह भी पढ़ें: तीसरे दिन भी जारी नेपाल Gen-Z आंदोलन, प्रदर्शनकारियों के साथ सेना करेगी बातचीत, जानिए अब तक का पूरा अपडेट
Nepal Protest: प्रदर्शन और तोड़-फोड़ का दौर जारी
⦁ नेपाल में बुधवार की सुबह भी कुछ इलाकों में प्रदर्शन और तोड़-फोड़ का दौर जारी रहा है। हालांकि, बड़े पैमाने पर सेना ने स्थिति नियंत्रण में लाने में सफलता पाई है।
⦁ सेना ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उपद्रव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और आम लोगों से शांति स्थापना तक सहयोग की अपील की गई है।
⦁ आंदोलनकारियों ने तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों के घरों को भी आग के हवाले कर दिया है। शेर बहादुर देउबा, झालानाथ खनाल और पुष्पकमल दहल प्रचंड के घरों में आग लगा दी है।
⦁ नेपाल की सेना ने देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकालने का आश्वासन देते हुए कहा है कि जल्द ही उन्हें सुरक्षित उनके घर भेजा जाएगा।
⦁ बुधवार को सेना और प्रदर्शनकारी समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत होगी। सेना ने जेन-जी प्रतिनिधियों को बात करने के लिए बुलाया है।
यह भी पढ़ें: Nepal violence: उत्तराखंड के बॉर्डर पर भी हाई अलर्ट, CM धामी ने की हाईलेवल मीटिंग, जानिए क्या दिए निर्देश












Click it and Unblock the Notifications