नेपाल में राष्ट्रपति चुनाव आज, शाम तक घोषित हो जाएंगे नतीजे
नेपाल को आज नया राष्ट्रपति मिल जाएगा। चुनाव आयोग ने बताया कि आज वोटिंग होगी और शाम तक चुनाव के नतीजे घोषित हो जाएंगे।

नेपाल में आज राष्ट्रपति का चुनाव होना है। देश के चुनाव आयोग ने इस बात की जानकारी दी है कि राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई है, आज शाम 7 बजे तक चुनाव के परिणाम सामने आ जाएंगे और देश को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा। चुनाव अधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि सभी तैयारियां, तकनीकी, मानव संसाधन और मैनेजमेंट से संबंधित पूरी हो गई है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग संसद की बिल्डिंग में होगा। चुनाव आयोग ने दो अलग-अलग पोलिंग स्टेशन तैयार किए हैं, एक फेडर पार्लियामेंटेरियन और दूसरा प्रोविंस असेंबली के सदस्यों के लिए तैयार किया गया है।
नेपाल के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव सुबह 10 बजे शुरू होगा और दोपहर 3 बजे तक चलेगा। राष्ट्रपति चुनाव में दो उम्मीदवार मैदान में हैं। नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम चंद्र पौडेल और सीपीएन वाइस चेयर सुभाष चंद्र नेंबांग मैदान में हैं। चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि वोटों की गणना 3 बजे वोटिंग खत्म होने के बाद शुरू होगी। इसके बाद नतीजों की घोषणा शाम 7 बजे तक कर दी जाएगी। इस बीच वोटिंग में हिस्सा लेने के लिए सभी सांसद और विधायक पहले ही काठमांडु पहुंच चुके हैं।
इलेक्टोरल कॉलेज में कुल 884 सदस्य हैं जिसमे 275 हाउस ऑफ रिप्रेंजेटेटिव के हैं, 59 नेशनल असेंबली के और 550 ससात प्रांत की विधानसभा के हैं। यानि कुल 52786 वोट इलेक्टोरल कॉलेज में हैं। चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए उम्मीदवार को बहुमत हासिल करना होगा। एक सांसद का एक वोट 79 के बराबर होगा जबकि एक विधायक का वोट 48 वोट के बराबर होगा। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव से खुद को अलग रखने का ऐलान किया है। पार्टी के केंद्रीय वर्किंग कमेटी की बुधवार को बैठक हुई, जिसमे यह फैसला लिया गया है कि वोटिंग में हम हिस्सा नहीं लेंगे। पार्टी के प्रवक्ता मोहन श्रेष्ठ ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि हम राष्ट्रपति चुनाव में न्यूट्रल रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications