Nepal: PM बनने के बाद पहली बार भारत का दौरा कर सकते हैं ‘प्रचंड’, चीन को लगेगा बड़ा झटका

नेपाल सरकार ने पीएम की भारत यात्रा के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सीपीएन (माओवादी सेंटर) के दो नेताओं ने काठमांडू पोस्ट को कहा है कि दहल नए राष्ट्रपति के चुनाव के बाद भारत यात्रा कर सकते हैं।

Prachandas first foreign trip

File Image: PTI

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' जल्द ही भारत का दौरा कर सकते हैं। नेपाल स्थित मीडिया आउटलेट द काठमांडू पोस्ट ने लिखा है कि तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद प्रचंड अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप में जल्द ही भारत जाएंगे। हालांकि नेपाल सरकार ने पीएम की भारत यात्रा के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सीपीएन (माओवादी सेंटर) के दो नेताओं ने काठमांडू पोस्ट को कहा है कि दहल नए राष्ट्रपति के चुनाव के बाद भारत यात्रा कर सकते हैं।

फरवरी में राष्ट्रपति पद का चुनाव

फरवरी में राष्ट्रपति पद का चुनाव

आपको बता दें कि नेपाल में राष्ट्रपति चुनाव फरवरी के लिए निर्धारित है क्योंकि राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी का कार्यकाल मार्च के अंत में समाप्त हो रहा है। संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति का कार्यकाल समाप्त होने से एक महीने पहले नेपाल में चुनाव होता है। दो नेताओं में से एक ने काठमांडू पोस्ट से कहा, कि यदि भारतीय पक्ष नए राष्ट्रपति के चुनाव से पहले यात्रा पर जोर देता है, तो प्रचंड पहले भी भारत की यात्रा कर सकते हैं। नेपाल की भारत के लिए अहमियत को देखते हुए ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचंड को सबसे पहले प्रधानमंत्री बनने की बधाई दी थी।

मनमोहन सरकार में नेपाल ने बदली अपनी नीति

मनमोहन सरकार में नेपाल ने बदली अपनी नीति

आपको बता दें कि नेपाल में पीएम पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री भारत का दौरा करते थे। यह नेपाल के लिए एक प्रथा बन चुकी थी। लेकिन मनमोहन सिंह के काल में नेपाल ने अपनी नीति बदल ली थी। दिसंबर, 2009 में एमाले नेता माधव कुमार नेपाल प्रधानमंत्री बनने के बाद आधिकारिक रूप से चीन की यात्र पर गये थे। और उसके बाद यह सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि मोदी सरकार ने एक बार फिर से नेपाल के साथ संबंधों को बेहतर करने पर जोर दिया है। इससे पहले नेपाल के पीएम शेर बहादुर देऊबा और केपी शर्मा ओली अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत आए थे।

26 जनवरी के बाद तय होगी तारीख

26 जनवरी के बाद तय होगी तारीख

विदेश मंत्रालय और दिल्ली में नेपाली दूतावास के अधिकारियों के अनुसार, 26 जनवरी के बाद भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा प्रधानमंत्री प्रचंड को निमंत्रण जारी करने के लिए काठमांडू का दौरा करेंगे। इसके बाद दोनों पक्ष यात्रा पर चर्चा करेंगे और एक निश्चित तारीख पर सहमत होंगे। नेपाली पीएम की यात्रा के कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने काठमांडू पोस्ट को बताया कि अधिकारियों संग मिलकर तिथि और विस्तृत कार्यक्रम के बारे में चर्चा की जा रही है। इसके साथ-साथ यात्रा के एजेंडे को अंतिम रूप देने का भी काम जारी है।

पिछले साल भारत दौरे पर आए थे प्रचंड

पिछले साल भारत दौरे पर आए थे प्रचंड

प्रचंड ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बुलावे पर पिछले साल जुलाई में भारत की यात्रा की थी। दहल ने पहले भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। 68 वर्षीय नेता पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड' ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में पिछले साल 26 दिसंबर को शपथ ग्रहण किया था। इससे पहले उन्होंने नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले चुनाव पूर्व गठबंधन को नाटकीय रूप से छोड़कर विपक्ष के नेता के पी शर्मा ओली से हाथ मिला लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+