नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प दहल प्रचंड की पत्नी का निधन, PM नरेन्द्र मोदी ने जताया दु:ख
Nepal PM Wife Passes Away: नेपाल की प्रथम महिला और प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल की पत्नी सीता दहल का बुधवार को निधन हो गया। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें नॉर्विक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि वह प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लियर पाल्सी (पीएसपी) से पीड़ित थी, जो एक दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल रोग होता है।
सीता दहल को सुबह 8 बजे कार्डियक अरेस्ट हुआ था और काफी कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचाने में कामयाब नहीं हो पाए। डॉक्टर्स ने सुबह 8.33 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वह हाई ब्लड प्रेशर और पार्किंसंस से भी पीड़ित थीं। नेपाल स्थित समाचार आउटलेट ऑनलाइनखबर की एक रिपोर्ट में कहा गया है, कि उनका अंतिम संस्कार आज पशुपतिनाथ मंदिर में किया जाएगा।
प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लियर पाल्सी (पीएसपी) एक दुर्लभ मस्तिष्क विकार है जो चलने-फिरने, संतुलन बनाने और आंखों की गति में समस्या पैदा करता है। पीएसपी तब होता है जब मस्तिष्क में तंत्रिका कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, जिससे इंसानों के सोच और शरीर की गति अनियंत्रित हो जाती हैं।
पीएम मोदी ने जताया दु:ख
उनका अंतिम संस्कार आज पशुपति आर्यघाट पर किया जाएगा. इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी सेंटर) के केंद्रीय कार्यालय पेरिसडांडा में रखा जाएगा।
वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड की पत्नी की मौत पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, कि ""...सीता दहल के निधन के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। मैं पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति मिले..."












Click it and Unblock the Notifications