नेपाल में हुआ दर्दनाक हादसा, काठमांडू के पास नदी में गिरी 34 लोगों को ले जा रही बस, 8 की मौत
नई दिल्ली। नेपाल में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है, यहां यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया है और बचाव अभियान शुरू कर दिया। यह हादसा नेपाल की संकोशी नदी के पास हुआ है। 34 यात्रियों को लेकर जा रही यात्री बस के इस संकोशी नदी में गिर गई है।

अभी शुरुआती जांच के मुताबिक इस मौत में आठ लोगों की पुष्टि हुई है हालांकि यात्रियों के मरने की संख्या बढ़ भी सकती है। यह बस काडमांडू से मागा देउराली जा रही थी। अभी घायलों की सही जानकारी भी नहीं मिल पा रही है कि इस सड़क हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा मौके पर राहत बचाव का काम शुरू हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications