दोस्त की पत्नी पर इस कदर फिदा हुआ कि सीने पर बनवा डाला टैटू, गिरफ्तार

वहीं महिला से जूडा टैटू के संबंध में कोई कानून नहीं है इसलिये कानून के जानकार भी इस मामले को सुलझाने में लगे हुए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामला नेपाल की राजधानी काठमांडू की है। यहां के कावरे पूर्वी जिला निवासी 35 वर्षीय कुमार केसी ने दावा किया है कि अपने सीने पर इस महिला की तस्वीर बनवाने के बाद उसका प्यार परवान चढ़ा।
काठमांडू के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अरुण कुमार बिसी ने बताया कि कुमार को जन अपराध अधिनियम के तहत पुलिस हिरासत में रखा गया है, क्योंकि किसी महिला का टैटू बनवाने से जुड़ा कोई कानून नहीं है। पूछताछ के दौरान कुमार केसी ने पुलिस को बताया कि महिला ने पति ने चार साल पहले उसकी मुलाकात कराई थी तभी से वह उसे प्यार करने लगा था। उसने दावा किया, अपनी मुलाकात के बाद हम एक दूजे को प्यार करने लगे। वहीं महिला ने दावा किया है कि उसके और कुमार बीच सिर्फ दोस्ती है।












Click it and Unblock the Notifications