नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों की कैसे होगी पहचान? सरकार का प्लान तैयार, काठमांडू पहुंचे भारतीय एक्सपर्ट्स

Nepal flood Missing Indians: नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं। इनमें सैकड़ों भारतीय नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। अपनों की तलाश में जुटे परिवारों के लिए भारत सरकार ने पहचान की प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब भारत में लापता भारतीयों के करीबी रिश्तेदारों के DNA सैंपल लिए जाएंगे।

इनकी प्रोफाइल नेपाल में बरामद अज्ञात शवों और अवशेषों के DNA से मिलाई जाएगी। इस प्रक्रिया में भारतीय फोरेंसिक विशेषज्ञ नेपाल के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

Nepal flood Missing Indians

लापता भारतीयों की पहचान के लिए DNA सैंपलिंग

भारत सरकार अब नेपाल में लापता भारतीय नागरिकों की पहचान के लिए DNA प्रोफाइलिंग का सहारा ले रही है। इसके तहत लापता व्यक्ति के फर्स्ट-डिग्री जैविक रिश्तेदारों के नमूने लिए जाएंगे। माता-पिता, बच्चे और भाई-बहन के DNA सैंपल से प्रोफाइल तैयार की जाएगी। इसके बाद इस प्रोफाइल को नेपाल में मिले अज्ञात शवों या उनके अवशेषों के DNA से मिलाया जाएगा। इससे उन परिवारों को अपने परिजनों की जानकारी मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

ये भी पढ़ें: नेपाल आपदा का सबसे बड़ा चमत्कार! 9 दिन बाद सुरंग में दफन 2 जिंदगियों की ऐसे बची जान, 900 अभी भी लापता

भारतीय फोरेंसिक टीम नेपाल में कर रही जांच

भारत की 19 सदस्यीय फोरेंसिक टीम नेपाल पहुंचकर DNA विश्लेषण के काम में जुटी है। भारतीय विशेषज्ञ नेपाल पुलिस के केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में स्थानीय विशेषज्ञों के साथ काम कर रहे हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों से मिले शवों और अवशेषों की पहचान में DNA जांच अहम भूमिका निभा रही है। खासकर ऐसे मामलों में, जहां शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं या केवल आंशिक अवशेष ही मिले हैं, यह तकनीक काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

275 से 320 भारतीयों के लापता होने की जानकारी

विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, नेपाल में आई इस प्राकृतिक आपदा के बाद करीब 275 से 320 भारतीयों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। कई परिवार अब भी अपने रिश्तेदारों की सुरक्षित वापसी या उनकी स्थिति की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं। नेपाल में बड़ी संख्या में शव बरामद होने के बावजूद कई की पहचान नहीं हो सकी है। ऐसे में भारत में रिश्तेदारों की DNA प्रोफाइल तैयार कर उनका नेपाल में मिले शवों से मिलान करना अहम कदम माना जा रहा है।

नेपाल में 1,296 मौतें, हजारों लोग अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। नेपाली अधिकारियों के अनुसार, आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,296 हो गई है, जबकि हजारों लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव अभियान के दौरान 12 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। कई इलाकों में शवों की पहचान सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। अधिकारियों ने भविष्य में पहचान सुनिश्चित करने के लिए अज्ञात शवों से DNA नमूने भी सुरक्षित किए हैं।

ये भी पढे़ं: नेपाल ने बाढ़ के लिए पूरी दुनिया को क्यों बताया जिम्मेदार? नुकसान की भरपाई के लिए 134 देशों से मांगा मुआवजा

DNA प्रोफाइल भेजने के लिए जारी की गई व्यवस्था

भारत सरकार ने DNA प्रोफाइलिंग और पहचान प्रक्रिया के लिए समन्वय की व्यवस्था भी की है। भारत में तैयार की गई DNA प्रोफाइल नेपाल पुलिस के संबंधित ईमेल पर भेजी जा सकती है, ताकि वहां बरामद अज्ञात शवों के DNA से उसका मिलान किया जा सके। इसकी एक कॉपी काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास को भी भेजने की व्यवस्था है। इसके अलावा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। इससे पहचान की प्रक्रिया को तेज करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+