Nepal News: पुष्प कमल दहल सरकार को बड़ा झटका, 21 सीट वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने समर्थन लिया वापस
Nepal News: नेपाल में सत्ताधारी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने पुष्प कमल दहल सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। अब 30 दिनों के अंदर फ्लोर टेस्ट कराना होगा।

Nepal News: नेपाल की सियासत में शुक्रवार को बड़ा मोड़ सामने आया है। नेपाल में पुष्प कमल दहल सरकार को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने पुष्प कमल दहल के नेतृत्व वाली सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी प्रमुख रबी लामिछाने ने इसकी घोषणा की है।
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के पास 21 सांसद है। सत्ताधारी पार्टी से समर्थन वापस लेकर दहल सरकार को बड़ा झटका लगा है। संसद में पार्टी के पास 21 सीट है। इसके साथ ही पुष्प कमल दहल को संविधान के अनुसार, प्रधानमंत्री को इस कदम के बारे में अवगत कराने के बाद 30 दिनों के भीतर फ्लोर टेस्ट के लिए जाना होगा।
बता दें कि नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने गुरुवार को ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। इसके एक दिन बाद यह मामला सामने आ गया। इस बार मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद के कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।
राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने राष्ट्रपति भवन में नव नियुक्त मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री प्रचंड भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री प्रचंड की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने बुधवार को तीनों नेताओं को मंत्री पद पर नियुक्त किया।
पिछले महीने नेपाल में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड का फ्लोर टेस्ट था, जिसमें वो सफल हो गए थे। पीएम पुष्प कमल दहल ने विश्वास मत हासिल कर लिया था। प्रतिनिधि सभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी सीपीएन (माओवादी केंद्र) के नेता पुष्प कमल दहल को प्रधानमंत्री बनाने में निर्णायक भूमिका निभाने वाली सीपीएन-यूएमएल के सरकार से अपना समर्थन वापस लेने के बाद, प्रचंड को संसद में फिर से विश्वास मत साबित करना पड़ा था। प्रस्ताव के पक्ष में 172 वोट पड़े और विरोध में 89 वोट पड़े थे।
यह भी पढ़ें- Nepal Avalanche: नेपाल के दार्चुला में भारी हिमस्खलन, 5 शख्स लापता, दो को बचाया गया












Click it and Unblock the Notifications