Nepal Avalanche: नेपाल के दार्चुला में भारी हिमस्खलन, 5 शख्स लापता, दो को बचाया गया

Nepal Avalanche: नेपाल के दार्चुला से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां हिमस्खलन में सात लोग दब गए इनमें से फिलहाल दो को बचा लिया गया है।

Nepal Avalanche

पश्चिमी नेपाल के दार्चुला जिले में मंगलवार दोपहर भारी हिमस्खलन के चलते 7 लोग लापता हो गए थे जिनमें से दो लोगों को बचा लिया गया है। बाकियों की तलाश जारी है। स्थानीय प्रवर्तन अधिकारियों के साथ सशस्त्र पुलिस बल की एक टीम को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। प्रभावित व्यक्तियों की पहचान अभी तक नहीं की गई है

बता दें कि हिमस्खलन में फंसे सातों लोग यार्सागुम्बा चुनने वाले बताए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हिमस्खलन होने पर लगभग लगभग 8 से 9 लोग कैटरपिलर कवक की तलाश में गए थे लेकिन भारी हिमस्खलन में इनमें से सात लोग बर्फ के अंदर दब गए। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। फिलहाल दो लोगों को बचा लिया गया है। पांच लोगों की तलाश अब भी जारी है। इनमें से चार महिला और एक पुरुष है।

इससे पहले सिक्किम में भी हिमस्खल से हुई थी 7 की मौत
सिक्किम के नाथू ला पहाड़ी दर्रे में चार अप्रैल को भारी हिमस्खलन होने के बाद चीख-पुकार मच गई है। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि यहां 150 से अधिक पर्यटक बर्फ में फंस गए हैं। राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+