15 दिसंबर को मंडेला से कहेगी दुनिया 'अलविदा मदीबा'

राष्ट्रपति जुमा ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार उत्तरी प्रांत ईस्टर्न केप स्थित उनके घर कुनु में किया जाएगा। अंतिम संस्कार के दिन तक 10 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित रहेगा। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर से 13 दिसंबर को मंडेला का शव प्रिटोरिया के यूनियन बिल्डिंग में रखा जाएगा। राष्ट्रीय शोक के बीच आठ दिसंबर को डे आफ प्रेयर एंड रिफ्लेक्शन और 10 दिसंबर को आधिकारिक यादगार दिवस जोहांसबर्ग में मनाया जाएगा।
राष्ट्रपति जुमा ने सभी देशवासियों और विश्वभर के लोगों का मंडेला के परिवार का साथ देने के लिए आभार प्रकट किया है। भारत में भी मंडेला के निधन पर पांच दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications