यूक्रेन ने दगाबाजी के शक में अपने ही वार्ताकार को मार डाला, रूस के लिए जासूसी का था शक
मास्को, 05 मार्च: रूस और यूक्रेन के बीच दक्षिण यूक्रेन में जंग और तेज हो गई है। रूसी सेना द्वारा खेरसान पर कब्जा कर लिया गया है। अब रूसी सेना मरियापोल, चेर्नीहीव और खारकीव में बमबारी कर रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि, यूक्रेन के सुरक्षाबलों ने अपने ही देश के एक वार्ताकार डेनिस किरीव को दगाबाजी के संदेह में मार डाला है। डेनिस किरीव रूस और यूक्रेन के बीच हुई दो दौर की बातचीत में शामिल थे।

यूक्रेन ने संदिग्ध 'देशद्रोह' के कारण अपने ही एक वार्ताकार की हत्या कर दी। यूक्रेन की न्यूज एजेंसी उक्रप्रावदा ने दावा किया है कि, यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) ने गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान अपने वार्ताकार डेनिस किरीव को मार डाला है। राज्य के खुफिया विभाग को उस पर रूसी पक्ष को बातचीत की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी लीक करने का संदेह था। इस बात के पुख्ता सबूत" कि वह रूस को जानकारी लीक कर रहा था। डेनिस किरीव रूस और यूक्रेन के बीच हुई दो दौर की बातचीत में शामिल थे।
डेनिस किरीव बेलारूस में रूस-यूक्रेन वार्ता के पहले दौर के दौरान मौजूद थे, जहां उनकी आखिरी तस्वीर ली गई थी। यूक्रेन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। न्यूज एजेंसी के दावे पर यूक्रेन के एक सांसद वेरखोवा रादा ने मुहर लगा दी है। हालांकि, सरकार ने कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है। शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मायखाइलो पोडोलियाक ने जानकारी दी थी कि दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की वार्ता अगले 2 दिनों में 5-6 मार्च के बीच हो सकती है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने यूक्रेन पर नो-फ्लाई ज़ोन स्थापित करने के मकसद से पश्चिमी देशों को मनाने के लिए देश के दक्षिणी शहर इनेरहोदर में स्थित यूरोप के सबसे बड़े जापोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र (एनपीपी) पर हमले के लिए उकसावे का इस्तेमाल करने का प्रयास किया था। यूक्रेन के पूर्व प्रधानमंत्री मायकोला अजारोव ने सनसनीखेज आरोप लगाया है कि बेशक, जानबूझकर रूस को हमले के लिए उकसाया गया था क्योंकि सबसे पहले, कोई भी समझदार रूसी या यूक्रेनी सैनिक कभी भी यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के क्षेत्र में इस तरह के उकसावे को अंजाम देने की हिम्मत नहीं करेगा, जिसमें छह परमाणु ऊर्जा इकाइयां हैं।












Click it and Unblock the Notifications