भारत में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में पूर्व पीएम नवाज शरीफ और अन्य के खिलाफ जांच के आदेश
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में भ्रष्टाचार विरोधी संस्था राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने 4.9 बिलियन डॉलर के मनी लौन्ड्रिंग के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ जांच के आदेश दिए है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से यह खबर दी गई है। एनएबी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यह राशि भारतीय वित्त मंत्रालय को दी गई जिसके बाद भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि देखी गई और पाकिस्तान को खासा नुकसान हुआ।

जिओ न्यूज ने NAB की तरफ से जारी बयान के हवाले से बताया है कि ब्यूरो के चेयरमैन ने मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लिया है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस घटना का वर्ल्ड बैंक के माइग्रेशन ऐंड रेमिटंस बुक 2016 में भी जिक्र है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में इसका डिटेल नहीं दिया गया है।
बता दें कि नवाज शरीफ पर पहले से ही भ्रष्टाचार के 3 मामले चल रहे हैं। भ्रष्टाचार की वजह से ही पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पहले पीएम पद के लिए अयोग्य घोषित किया और बाद में किसी भी सार्वजनिक पद के लिए जीवनभर के लिए अयोग्य घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications