नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज बनी पाकिस्तानी पंजाब की पहली महिला मुख्यमंत्री.. जानिए राजनीतिक सफर
Maryam Nawaz: नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज पाकिस्तानी पंजाब की पहली महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं और पंजाब विधानसभा के स्पीकर महिल अहम खान ने घोषणा की है, कि मरियम नवाज 220 वोटों के साथ पंजाब की मुख्यमंत्री चुनी गई हैं।
हालांकि, विधानसभा में पीएमएल-एन के विरोधी सुन्नी इत्तेहाद परिषद के उम्मीदवार राणा आफताब खान को कोई वोट नहीं मिला, क्योंकि उनकी पार्टी ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया था। सुन्नी इत्तेहाद परिषद में इमरान खान की पार्टी के जीते हुए विधायक हैं, जिन्होंने चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर विधानसभा में हंगामा शुरू कर दिया और फिर वो बाहर चले गये।

मरियम नवाज बनी पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री
विधानसभा का सत्र शुरू होते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया है, क्योंकि स्पीकर मलिक अहम खान ने सुन्नी इत्तेहाद परिषद के नेताओं को बोलने से रोक दिया। जिसके बाद सदन की कार्यवाही करीब 30 मिनट की देरी से सुरू हुई।
मरियम नवाज ने पहले लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा किया था। जियो न्यूज ने सोमवार को बताया, कि मरियम पाकिस्तान के इतिहास में पहली महिला मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने प्रांतीय विधानसभा में 220 सदस्यों का समर्थन हासिल किया है।
मरियम नवाज के सफर को जानिए
1- मरियम नवाज़ का जन्म 1973 में पाकिस्तान के लाहौर शहर में हुआ था। वह पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी हैं।
2- 2012 में उन्होंने पाकिस्तान की राजनीति में कदम रखा और पार्टी के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर मरियम ने 2013 के पाकिस्तान चुनावों में पीएमएल-एन को जीत दिलाई थी।
3- उसी वर्ष, उन्हें प्रधान मंत्री युवा कार्यक्रम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। हालांकि, लाहौर उच्च न्यायालय में उनकी नियुक्ति को चुनौती दिए जाने के बाद उन्होंने 2014 में इस्तीफा दे दिया।
4- साल 2017 में पनामा पेपर्स घोटाले का खुलासा होने के बाद पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मरियम नवाज को सार्वजनिक पद संभालने से अयोग्य घोषित कर दिया था। अदालत ने फैसला सुनाया, कि मरियम मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल थी। हालांकि, पीएमएल-एन ने उसके खिलाफ आरोपों से इनकार किया और कहा कि वह निर्दोष हैं।
5- 2017 में दुनिया भर में प्रभावशाली महिलाओं को पहचान देते हुए मरियम को बीबीसी की 100 महिलाओं की सूची में भी शामिल किया गया था। दिसंबर 2017 में उन्हें न्यूयॉर्क टाइम्स की वर्ष 2017 की दुनिया भर की 11 शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications