नवाज शरीफ ने जताई भारतीय PM नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की ख्वाहिश, आज शाम पाकिस्तान पहुंचेंगे एस. जयशंकर
India-Pakistan News: जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पड़ोसी देश भारत के साथ बेहतर संबंधों की वकालत करते हुए 'निकट भविष्य में' भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की इच्छा जताई है।
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है, जब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज शाम इस्लामाबाद पहुंचेंगे।

नवाज शरीफ ने कहा, "मैं हमेशा से भारत के साथ अच्छे संबंधों का समर्थक रहा हूं।"
उन्होंने उम्मीद जताई कि रिश्ते को फिर से बेहतर बनाने का मौका है। उन्होंने कहा, कि "यह बहुत अच्छी बात होती अगर प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी भी एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होते। मुझे उम्मीद है कि उन्हें और हमें निकट भविष्य में एक साथ बैठने का अवसर मिलेगा।"
फरवरी 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में भारत के लड़ाकू विमानों द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर बमबारी के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में भारी तनाव आ गया था। 5 अगस्त 2019 को भारत द्वारा जम्मू और कश्मीर की विशेष शक्तियों को वापस लेने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की घोषणा के बाद संबंध और खराब हो गए।
नई दिल्ली द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक संबंधों को कमतर कर दिया। भारत यह कहता रहा है, कि वह पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी संबंध चाहता है, जबकि इस बात पर जोर देता रहा है, कि इस तरह के संबंधों के लिए आतंक और शत्रुता से मुक्त वातावरण बनाने की जिम्मेदारी इस्लामाबाद की है।
भारत को लेकर नवाज शरीफ की उम्मीदें
हालांकि, नवाज शरीफ ने बार-बार भारत के साथ सकारात्मक संबंधों की वकालत की है। पिछले साल, उन्होंने भारत और अफगानिस्तान सहित पड़ोसियों के साथ संबंधों को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया और याद करते हुए कहा, कि दो भारतीय प्रधान मंत्री, अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने मोदी को रिकॉर्ड तीसरी बार जीतने पर बधाई भी दी, कहा कि यह उनके संबंधों में लोगों के विश्वास को दर्शाता है।
इसी साल 30 मई को नवाज शरीफ ने सार्वजनिक रूप से भारत के साथ 1999 के लाहौर घोषणापत्र के उल्लंघन को स्वीकार किया, जो रवैये में बदलाव को रेखांकित करने वाला एक महत्वपूर्ण कबूलनामा है। यह पहली बार नहीं है, जब नवाज शरीफ ने खुले तौर पर भारत की प्रशंसा की और दो दक्षिण एशियाई देशों के बीच संबंधों में खटास के लिए पाकिस्तान सरकार पर कटाक्ष किया।
इस कबूलनामे पर भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से रचनात्मक प्रतिक्रिया मिली, जो इस तरह के मामलों पर पाकिस्तान के साथ बातचीत करने की इच्छा का संकेत देती है।
क्या जयशंकर के दौरे से भारत-पाकिस्तान में तनाव होंगे कम?
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (SCO Summit) के सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंगलवार को पाकिस्तान पहुंचेंगे। यह दोनों पड़ोसी देशों के बीच वर्षों से चले आ रहे तनाव के बीच भारत की ओर से पहला उच्च स्तरीय दौरा होगा।
जयशंकर के एससीओ सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा आयोजित भोज में शामिल होने की उम्मीद है।
लगभग नौ वर्षों में यह पहली बार होगा, जब भारत के विदेश मंत्री पाकिस्तान की यात्रा करेंगे, जबकि कश्मीर मुद्दे और पाकिस्तान से उत्पन्न सीमा पार आतंकवाद को लेकर दोनों पड़ोसियों के बीच संबंध ठंडे बने हुए हैं।
पता चला है कि जयशंकर 24 घंटे से भी कम समय के लिए पाकिस्तान में रहेंगे। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की इस्लामाबाद की आगामी यात्रा को "सकारात्मक विकास" करार देते हुए कहा, कि इससे दोनों पड़ोसियों के बीच तनाव कम करने में मदद मिल सकती है। जयशंकर द्वारा पाकिस्तान की अपनी यात्रा के दौरान द्विपक्षीय वार्ता की संभावनाओं को खारिज करने के बाद यह बात सामने आई है।
भारतीय विदेश मंत्री ने पिछले सप्ताह एक बयान में कहा था, कि "मैं यह कहना चाहता हूं कि यह एक बहुपक्षीय कार्यक्रम होगा। मेरा मतलब है, मैं वहां भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा करने नहीं जा रहा हूं, मैं वहां एससीओ का एक अच्छा सदस्य बनने जा रहा हूं। लेकिन, आप जानते हैं, क्योंकि मैं एक विनम्र और सभ्य व्यक्ति हूं, मैं उसी के अनुसार व्यवहार करूंगा।"
हालांकि, कसूरी ने कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव को देखते हुए, भारत एक निम्न-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेज सकता था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा, कि पाकिस्तान-भारत संबंध अप्रत्याशित हैं और वे अप्रत्याशित मोड़ ले सकते हैं, जैसा कि अतीत में कई मौकों पर हुआ है। उन्होंने कहा, "बातचीत फिर से शुरू करने से लोगों के बीच संपर्क बहाल करने में मदद मिलेगी और सड़क, रेल और हवाई संपर्क बहाल करने का रास्ता खुल सकता है।"
-
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications