पाक के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की हालत बिगड़ी, भर्ती

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की तबीयत काफी बिगड़ गई है। जिसकी वजह से उन्हें नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नवाज शरीफ की प्लेटलेट्स काफी कम हो गई है। नवाज शरीफ के पर्सनल फिजिशियन डॉक्टर अदनान खान ने बताया कि नवाज शरीफ की प्लेटलेट्स काउंट बहुत ज्यादा कम है, जिसकी वजह से उन्हें भर्ती कराया गया है। बता दें कि नवाज शरीफ भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से ही जेल में बंद थे।

nawaz sharif

नवाज शरीफ के पर्सनल डॉक्टर अदनान खान ने इस बाबत सोमवार को ट्टीट करके जानकारी। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से ममुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जांच की। वह ठीक नहीं हैं, उन्हें गंभीर बीमारी है, मैंने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सिफारिश की है, ताकि उनका इलाज हो सके। नवाज शरीफ का प्लेटलेट्स काउंट बहुत ही कम है। मैंने प्रशासन से उनकी हालत को देखते हुए तत्काल भर्ती करने की सिफारिश की है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को कुछ दिन पहले राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था। उनकी ये गिरफ्तारी चौधरी शुगर मिल मामले में की गई थी। इससे पहले नैब ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।शरीफ जिस मामले में सात साल की सजा काट रहे हैं, वो भ्रष्टाचार से जुड़ा है। इससे पहले 8 अगस्त को जवाबदेही ब्यूरो ने चौधरी शुगर मिल मामले में उनकी बेटी मरियम नवाज और भतीजे यूसुफ अब्बास को भी गिरफ्तार किया था। इन्हें अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर रखा जाएगा। मरियम पर नैब ने चीनी मिलों के शेयरों की बिक्री और खरीद की आड़ में धन शोधन में शामिल होने का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+