दुनिया के इस देश में पेड़ लगाने के लिए होगा राष्ट्रीय अवकाश, पीएम मोदी से अपील भारत में भी हो ऐसा
अंकारा। क्या आपने कभी पेड़ों के लिए किसी देश में राष्ट्रीय अवकाश के बारे में सुना है? आपका जवाब होगा, नहीं। लेकिन अब दुनिया में एक देश ऐसा है जहां पर पेड़ों की वजह से राष्ट्रीय अवकाश का ऐलान किया गया है। टर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्डोगान ने एक युवा की अपील पर पेड़ों के लिए नेशनल हॉलिडे की घोषणा की है। एर्डोगान से युवा ने ट्विटर पर अपील की थी और जिस तरह से राष्ट्रपति ने जवाब दिया, वह वायरल हो गया है। राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि एक पूरे दिन देश के लोग पेड़ लगाएंगे और इसमें आम नागरिक ही नहीं सरकार के अधिकारी भी शामिल होंगे।

आइए एक हरे-भरे देश का निर्माण करें
ट्विटर पर अनीस शाहीन नामक नागरिक की ओर से इस बात के लिए सरकार से अपील की गई थी। शाहीन ने अब हर नागरिक से कहा है कि वह इस पहल का हिस्सा बनें। शाहीन ने ट्विटर पर लिखा था, 'एक आइडिया है। हम क्यों नहीं 'ट्री प्लानिटिंग हॉलीडे की घोषणा कर देते? एक दिन जब देश के 82 मिलियन लोग जिसमें बच्चे और बूढ़े भी होंगे, पेड़ लगाएंगे।' शाहीन इस मैसेज में आगे लिखा था, आइए दुनिया के सामने एक उदाहरण पेश करते हैं और आने वाली पीढ़ियों हरे-भरे देश का निर्माण करने के लिए हाथ मिलाते हैं।'
55,000 लोगों ने दी प्रतिक्रिया
शाहीन का यह मैसेज देखते ही देखते वायरल हो गया। लोग इसे रि-ट्वीट करने लगे और टर्की के अधिकारियों का ध्यान भी इस पर गया। इन्हीं अधिकारियों में सबसे कम उम्र की सांसद रूमेस्या कडक भी शामिल थीं। कडक ने शाहीन को जवाब दिया और कहा कि यह कल उनकी सरकार का एजेंडा होगा। शाहीन और राष्ट्रपति के बीच जो मैसेज एक्सचेंज ह हुए उस पर 86,000 से ज्यादा लोगों ने प्रतिक्रिया दी थी।

जल्द ही दुनिया देखेगी हरा-भरा टर्की
कडक ने शाहीन से मुलाकात की और इसके बाद एक और मैसेज पोस्ट किया। कडक ने लिखा कि जल्द ही देश के लोगों को एक अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। कडक ने लिखा, ' जल्द ही दुनिया का एक हरा टर्की देखने को मिलेगा और इसमें किसी को शक नहीं होना चाहिए।' इसके कुछ ही घंटों बाद राष्ट्रपति एर्डोगान ने भी इसका स्वागत किया और मैसेज पोस्ट किया।

भारत में भी हो ऐसी पहल
एर्डोगान ने लिखा, 'बहुत ही अच्छा आइडिया है अनस और हमने हमेशा एक खुशहाल टर्की के लिए काम किया। हम आगे भी ऐसा करते रहेंग।' उन्होंने आगे लिखा, 'मेरे दोस्त और मैं इस बात की जिम्मेदारी लेता हूं कि देश में नेशनल ट्री प्लाटिंग डे होगा।' शाहीन ने लिखा था कि अगर ई और बकरीद जैसे धार्मिक उत्सवों पर छुट्टी होती है और इससे प्रेरित होकर पेड़ लगाने की भी छुट्टी होनी चाहिए। टर्की के शाहीन से प्रभावित होकर भारत में भी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील कर रहे हैं कि ऐसी एक पहल देश में भी होनी चाहिए।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications