इजराइल ने हिज्बुल्लाह के नए चीफ हाशिम सफीद्दीन को किया ढेर! ताबड़तोड़ हमलों से दहला बेरूत
Israeli-Iran war updates: हिज्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरुल्लाह की मौत के बाद ऐसी संभावना है कि उसके उत्तराधिकारी माने जा रहे हाशिम सफीद्दीन (Hashem Safieddine) को भी मार गिराया गया है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इजराइल ने दावा किया है कि उसने हाशिम सफीद्दीन को निशाना बनाते हुए हमला किया था।
लेबनानी रिपोर्ट्स के हवाले से इजराइली मीडिया ने दावा किया है कि आईडीएफ ने बेरूत के दहिह उपनगर में हाशिम सफीद्दीन को टारगेट करके हमला किया गया था। दावा किया जा रहा है कि इजराइल के ताजा हमलों में लेबनान में दक्षिणी बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर कई बार धमाके किए गए हैं, जिसमें मरने वालों की संख्या पहले हमले से कहीं ज्यादा है।

ये भी पढ़ें- हिज्बुल्लाह, हमास, ईरान.. तीन दुश्मनों के टॉप लीडरशिप का कैसे सफाया कर रहा इजराइल, जानिए अभी तक कौन कौन मरे?
दावा: बंकर में छिपकर बैठा था नसरुल्लाह का उत्तराधिकारी हाशिम सफीद्दीन
रिपोर्ट के मुताबिक बेरूत के दक्षिणी इलाकों में कई बड़े धमाकों की आवाज सुनी गई है। बताया जा रहा है कि ये इलाका स्थानीय एयरपोर्ट के बाहर का है। संभवत ये इलाका हिज्बुल्लाह का मजबूद गढ़ रहा है। इन धमाकों से पहले इजराइली सेना ने इलाके की दो इमारतों से लोगों को बाहर निकल जाने को कहा था।
रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि हाशिम सफीद्दीन को निशाना बनाया गया है। हालांकि, इजराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) या लेबनान में हिजबुल्लाह की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक इजराइली हमले के वक्त नसरुल्लाह का उत्तराधिकारी हाशिम सफीद्दीन एक अंडरग्राउंड बंकर में छिपकर बैठा था। उसके साथ वहां हिजबुल्लाह के अन्य लोग भी थे।
ये भी पढ़ें- 'हालात बहुत मुश्किल हैं', ईरान के मिसाइल हमलों के बाद इजराइल में फंसे भारतीय, वीडियो शेयर कर बताई स्थिति
लेबनानी मीडिया का हवाला देते हुए बताया गया है कि ये इजराइली हमला हसन नसरुल्लाह को मारने वाले हमले से कहीं ज्यादा बड़ा था। हताहतों की संख्या अभी तक ज्ञात नहीं है।
who is Hashem Safieddine: कौन है हाशिम सफीद्दीन?
2017 में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा आतंकवादी के रूप में नामित हाशिम सफीद्दीन हिज्बुल्लाह के राजनीतिक मामलों में एक अहम भूमिका निभाता था। हाशिम सफीद्दीन समूह की जिहाद परिषद का सदस्य है, जो इसके सैन्य अभियानों का प्रबंधन करता है। हसन नसरुल्लाह के चचेरे भाई हाशिम सफीद्दीनक को आम तौर पर हिज्बुल्लाह में 'नंबर दो' माना जाता था और ईरानी शासन के साथ भी उसके घनिष्ठ संबंध हैं।
नसरुल्लाह ने हिज्बुल्लाह की परिषदों में हाशिम सफीद्दीन को कई प्रभावशाली पदों पर नियुक्त किया था। हाशिम सफीद्दीन कई मौकों पर समूह के प्रवक्ता भी रहा है।












Click it and Unblock the Notifications