हिज्बुल्लाह, हमास, ईरान.. तीन दुश्मनों के टॉप लीडरशिप का कैसे सफाया कर रहा इजराइल, जानिए अभी तक कौन कौन मरे?
Israel Hezbollah Hamas: हमास ने पिछले साल 7 अक्टूबर को जब दक्षिणी इजराइल पर हमला किया होगा, तो उसकी सोच क्या रही होगी? क्या उसने ये सोचा था, कि बेगुनाह इजराइलियों को मारने के बाद उसका कुछ नहीं होगा और क्या उसने ये सोचा था, कि इजराइल अगर हमला शुरू करेगा, तो दुनिया का विरोध उसे ऐसा नहीं करने देगा।
हमास ने भले कुछ भी सोचा हो, लेकिन उसने हरगिज ये नहीं सोचा होगा, कि इजराइल का हमला एक साल से ज्यादा वक्त तक चलेगा, युद्धविराम की तमाम अपील को इजराइल खारिज कर देगा और हिज्बुल्लाह के साथ साथ उसकी टॉप लीडरशिप का सफाया हो जाएगा और नौबत यहां तक आ जाएगी, कि हमारे जैसे जर्नलिस्ट हमास और हिज्बुल्लाह के बचे हुए भविष्य को लेकर लेख लिख रहे होंगे।

एक साल के इस युद्ध में हमास और हिज्बुल्लाह की टॉप लीडरशिप का सफाया हो चुका है और गाजा पट्टी में 40 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं। ये मौतें दर्द देती हैं।
शुक्रवार को इजराइली बमबारी में हिज्बुल्लाह के मुखिया हसन नसरल्लाह की मौत हो चुकी है।
इस हत्या के साथ, नसरल्लाह का नाम मध्य पूर्व में आतंकी नेताओं और कमांडरों की उस लिस्ट में शामिल हो गया है, जो इजराइल की क्रोध की आग में जला है। इन नेताओं ने इजराइल को आदिम युग में भेजने और इजराइल को खंडहर में तब्दील करने की धमकी दी थी।
आइये जानते हैं, हमास और हिज्बुल्लाह के उन नेताओं के बारे में, जिन्होंने एक वक्त इजराइल को श्मशान बनाने की धमकी दी थी, लेकिन अब उनका नामोनिशान मिट गया है।
हिज्बुल्लाह के कितने बड़े नेता मारे गये
हसन नसरल्लाह- इजरायल और हिज्बुल्लाह दोनों ने पुष्टि कर दी है, कि हसन नसरल्लाह मारा जा चुका है और ये हिज्बुल्लाह के लिए बहुत बड़ा झटका है। 2006 में, हिज्बुल्लाह के साथ इजराइल के अंतिम युद्ध के दौरान नसरल्लाह के मारे जाने की भी अफवाह थी, लेकिन बाद में वह बिना किसी चोट के फिर से उभर आया था, लेकिन इस बार उसके ऊपर इजराइल ने 80 टन बम गिराए थे।
इब्राहिम कुबैसी- 24 सितंबर को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हवाई हमले में हिज्बुल्लाह के रॉकेट डिवीजन के कमांडर और प्रमुख कुबैसी की मौत हो गई। ये भी हिज्बुल्लाह के लिए बड़ा झटका था।
इब्राहिम अकील - हिज्बुल्लाह के ऑपरेशन कमांडर, जो समूह के शीर्ष सैन्य निकाय का सदस्य था, वो 20 सितंबर को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में एक इजरायली हमले में मारा गया। अकील, जिसने तहसीन और अब्देलकादर जैसे उपनामों का भी इस्तेमाल किया है, वो हिज्बुल्लाह के शीर्ष सैन्य निकाय, जिहाद परिषद का सदस्य था। संयुक्त राज्य अमेरिका ने उस पर लेबनान में हुए दो घातक बम विस्फोटों में भूमिका होने का आरोप लगाया था, जिनमें सैकड़ों लोग मारे गए थे।
अहमद वहबी - उसकी पहचान एक शीर्ष कमांडर के रूप में की गई थी, जिसने 2024 की शुरुआत तक गाजा युद्ध में राडवान विशेष बलों के सैन्य अभियानों की देखरेख की थी। वह 20 सितंबर को बेरूत के उपनगरीय इलाकों में इब्राहिम अकील सहित कई शीर्ष कमांडरों को निशाना बनाकर किए गए इजराइली हमले में मारा गया।
फुआद शुकर- 30 जुलाई को लेबनान की राजधानी के दक्षिणी उपनगरों पर एक इजराइली हमले में हिज्बुल्लाह के शीर्ष कमांडर फुआद शुकर की मौत हो गई थी, जिसे इजराइली सेना ने नसरल्लाह के दाहिने हाथ के रूप में पहचाना था। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की तरफ से 40 साल से अधिक पहले स्थापित किए जाने के बाद से शुकर हिजबुल्लाह के प्रमुख सैन्य हस्तियों में से एक था। अमेरिका ने 2015 में शुकर पर प्रतिबंध लगाए और उस पर 1983 में बेरूत में अमेरिकी मरीन बैरकों पर बमबारी में केंद्रीय भूमिका निभाने का आरोप लगाया, जिसमें 241 सैन्यकर्मी मारे गए थे।
मुहम्मद नासिर- वरिष्ठ हिज्बुल्लाह नेता 3 जुलाई को लेबनान के टायर में एक इजराइली हवाई हमले में मारा गया था। इजराइल ने जिम्मेदारी लेते हुए कहा, कि वह दक्षिण-पश्चिमी लेबनान से इजराइल पर गोलीबारी के लिए जिम्मेदार एक इकाई का नेतृत्व करता था। नासिर, जिसे हज अबू निमाह के नाम से भी जाना जाता है, वो इजराइल के साथ सीमा पर हिज्बुल्लाह के संचालन के एक हिस्से के लिए भी जिम्मेदार था।
तालेब अब्दुल्ला- हिज्बुल्लाह का ये वरिष्ठ फील्ड कमांडर 12 जून को इजराइली हमले में मारा गया था। इजराइल ने कहा था, कि उसने दक्षिणी लेबनान में एक कमांड और कंट्रोल सेंटर को निशाना बनाया था। लेबनान में सुरक्षा सूत्रों ने बताया, कि वह दक्षिणी सीमा पट्टी के मध्य क्षेत्र के लिए हिज्बुल्लाह का कमांडर था और नासिर के समान ही उसका रैंक था। उसकी हत्या के बाद समूह ने सीमा पार से इजरायल पर भारी मात्रा में रॉकेट दागे थे।

हमास के किन बड़े नेताओं की हुई है मौत
मोहम्मद देइफ- इजराइल की सेना ने कहा था, कि खुफिया जानकारी के आधार पर 13 जुलाई को गाजा के खान यूनिस इलाके में लड़ाकू विमानों के हमले में देइफ मारा गया था। मायावी देइफ पर इससे पहले इजराइल ने सात हमलवे किए थे, लेकिन वो हर बार बच गया था। माना जाता है, कि हमास की सैन्य शाखा क़स्साम ब्रिगेड के संस्थापकों में से एक देइफ, गाजा युद्ध की पूर्व संध्या पर 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल पर हुए हमले के मास्टरमाइंड में से एक था।
इस्माइल हानिया- हमास के मुताबित इस्माइल हानिया की 31 जुलाई की सुबह ईरान में हत्या कर दी गई थी। कथित तौर पर वह तेहरान में एक सरकारी गेस्टहाउस में सीधे मिसाइल से मारा गया था, जहां वह ठहरा हुआ था। इजराइल ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
सालेह अल-अरौरी- 2 जनवरी 2024 को बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहियाह पर एक इजराइली ड्रोन हमले में हमास के उप प्रमुख सालेह अल-अरौरी की मौत हो गई। अरौरी हमास की सैन्य शाखा, क़स्साम ब्रिगेड के संस्थापक भी था।
ईरानी अधिकारी की हत्या
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कुलीन कुद्स फोर्स के एक वरिष्ठ कमांडर मोहम्मद रजा जहेदी और उनके डिप्टी मोहम्मद हादी हजरियामी अप्रैल में एक इजरायली हवाई हमले में मारे गए थे, जिसने दमिश्क में ईरानी वाणिज्य दूतावास को नष्ट कर दिया था।
-
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
US Iran War Update: ट्रंप ने उतारी मिलिट्री तो ईरान कहां करेगा हमला, बता दिया, किन देशों पर पड़ेगा असर? -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Iran Vs America War: परमाणु ठिकाने, हॉर्मुज की नाकेबंदी और सम्मान की जंग! ईरान क्यों नहीं चाहता युद्ध खत्म हो? -
Iran-Israel Conflict Status: कब खत्म होगा महायुद्ध? भारत में ईरानी राजदूत ने बताया पूरा प्लान -
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच टेक्सास की रिफाइनरी में हुआ जोरदार विस्फोट, इमरजेंसी अलर्ट जारी, देखें भयावह Video -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा












Click it and Unblock the Notifications