मंगल ग्रह पर आती हैं कैसी आवाजें? NASA ने जारी किया वीडियो

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की स्पेसशिप इंसाइट लैंडर ने मंगल ग्रह पर बड़ी सफलता हासिल की है। इंसाइट ने मंगल ग्रह पर हवा का वाइब्रेशन रिकॉर्ड किया है। ये पहली बार होगा जब पृथ्वी पर मनुष्य पहली बार मंगल ग्रह की आवाजें सुन सकेगा।

Recommended Video

    NASA ने पहली बार किया Mars पर Sound Record, InSight Lander ने भेजा Audio Clip | वनइंडिया हिंदी

    कैलिफॉर्निया। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की स्पेसशिप इंसाइट लैंडर ने मंगल ग्रह पर बड़ी सफलता हासिल की है। इंसाइट ने मंगल ग्रह पर हवा का वाइब्रेशन रिकॉर्ड किया है। ये पहली बार होगा जब पृथ्वी पर मनुष्य पहली बार मंगल ग्रह की आवाजें सुन सकेगा। ये हवाएं 10 से 15 माइल्स प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं। नासा का इंसाइट लैंडर मंगल ग्रह पर 26 नवंबर को पहुंचा था।

    NASA

    मंगल ग्रह पर ये वाइब्रेशन लैंडर पर लगे दो सेंसर ने रिकॉर्ड किया। इसमें से एक एयर प्रेशर सेंसर लैंडर के अंदर लगा है और एक सेसमोमीटर लैंडर की डेक पर लगा है। इंपीरियल कॉलेज लंदन के प्रमुख इंवेस्टीगेटर ने कहा कि यह डेटा का पहला पंद्रह मिनट है जो कम अवधि के सिस्मोमीटर से आया है। 'ये हवा में एक झंडे के लहराने जैसा है। ये वाकई किसी और दुनिया जैसा सुनाई दे रहा है।'

    कैलिफोर्निया के पासाडेना में नासा के जेट प्रोपल्सन प्रयोगशाला में इंसाइट प्रिंसिपल इंवेस्टिगेटर ब्रूस बैनर्ड ने इसे एक अनियोजित खुशी बताया।

    इंसाइट लैंडर इनसाइट को मंगल के इंटीरियर का अध्ययन करने के लिए डिजाइन किया गया है। इनसाइट यानि इंटीरियर एक्सप्लोरेशन यूजिंग सिस्मिक इन्वेस्टिगेसंश, जियोड्सी एंड हीट ट्रांसपोर्ट अमेरिका का मंगल ग्रह पर 21वां अभियान है। इनसाइट ने मार्स की यात्रा के दौरान 301223981 मील की दूरी तय की है, इस दौरान इसकी अधिकतम रफ्तार 6200 मील प्रति घंटा थी। अगले दो वर्षों तक यह स्पेसक्राफ्ट मंगल ग्रह का अध्ययन करेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+