नासा के 'ऑपरचुनिटी रोवर' ने मंगल पर तय की सबसे लंबी दूरी, बना विश्व रिकॉर्ड

नासा ने बताया कि यह किसी आकाशीय पिंड पर किसी भी मानव निर्मित यान द्वारा तय की गई अब तक की सर्वाधिक दूरी है। 27 जुलाई तक रोवर ने मंगल ग्रह पर 25.01 मील की दूरी तय की थी। इसके साथ ही पिछला रिकॉर्ड टूट गया, जब 1973 में सोवियत संघ के ‘लूनोखोद 2' रोवर ने चांद पर 24.2 मील की दूरी तय की थी।
'ऑपरचुनिटी' के प्रोजेक्ट मैनेजर जॉन कैलेस ने बताया कि, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि 'ऑपरचुनिटी' को इतनी लंबी यात्रा के उद्देश्य के साथ नहीं बनाया किया गया था, बल्कि इसे लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए ध्यान में रखकर बनाया गया था। उन्होंने बताया कि 'ऑपरचुनिटी' ने किसी भी अन्य यान की तुलना में ज्यादा गति से दूरी तय की है।
साथ ही कैलेस ने कहा कि यह महत्वपूर्ण नहीं है कि रोवर ने कितनी दूरी तय की है, बल्कि उपलब्धि यह है कि हम इतनी दूरी में कितनी खोज करने में सफल हो पाए हैं।
वर्ष 2005 में इस लाल ग्रह पर पहुंचने के बाद से अब तक इस सौर-ऊर्जा संचालित रोबोट ने मंगल पर लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय कर ली है। इसकी अगली पीढ़ी के रोबोटिक प्रतिरूप ‘क्यूरोसिटी' रोवर को वर्ष 2012 में लॉन्च किया जा चुका है और यह मंगल ग्रह पर गेल नामक क्रेटर के आस पास चक्कर काट रहा है.












Click it and Unblock the Notifications