देखिए अतंरिक्ष से भारत-पाकिस्तान का बॉर्डर का चमकीला नजारा
कैलिफोर्निया। कभी सोचा है आपने भारत और पाकिस्तान की एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर जहां अक्सर ही गोलीबारी होती है रहती है, वह अंतरिक्ष से कैसा दिखता है। नासा ने आपकी इस कल्पना को सच कर दिखाया है।

नासा ने भारत और पाकिस्तान के बीच स्थित बॉर्डर की एक फोटोग्राफ जारी की है। इस फोटो में यह बॉर्डर एकदम चमकीला नजर आ रहा है। इस फोटोग्राफ में पाक की फाइनेंशियल कैपिटल कराची और इंडस नदी भी नजर आ रही है।
यह फोटो रात में नासा के साइंटिस्ट स्कॉट केली ने क्लिक की है। स्कॉट ने इस 22 सितंबर को क्लिक किया था, यानी वह समय जब धरती पर दोनों देशों के प्रधानमंत्री की मुलाकात न्यूयॉर्क में होगी या नहीं।
फोटोग्राफ में सिर्फ भारत और पाक का बॉर्डर ही नहीं है बल्कि कुछ और देशों के बीच स्थित इंटरनेशनल बॉर्डर साफ नजर आ रहे हैं। भारत और पाक की सीमा पर रात में घुसपैठ पर नियंत्रण रखने के लिए काफी लाइंटिंग है। यह लाइटिंग ही इस तस्वीर को और चमकदार बना रही है।
स्कॉट ने इस फोटो को क्लिक करने के लिए अपने कैमरे में एक 28 मिलिमीटर का लेंस प्रयोग किया था। इस लेंस को जॉनसन स्पेस सेंटर की ओर से तैयार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications