NASA ने ढूंढा 77 फिट का Asteroid, पहुंचेगा पृथ्वी के करीब, जानिए कितना खतरा

एस्टेरॉयड्स के खतरों के बीच साइंटिस्ट्स लगातार ब्रह्मंड में होने वाली हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। नासा ने 1 जून को गुजर रहे एक क्षुद्रग्रह को लेकर चेतावनी दी है।

NASA Asteroid

NASA finds 77 feet Asteroid: पृथ्वी की कक्षा के करीब से गुजरने वाला एस्टेरॉयड बृहस्पतिवार (1 मई) को पृथ्वी के नजदीक होगा। नासा ने इस बड़े एस्टेरॉयड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। स्पेस एजेंसी के एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि ये एस्टेरॉयड पृथ्वी के कक्षा के समीप से गुजरेगा। ऐसे में इसकी दिशा पर लगातार नजर रखी जा रही है।

स्पेस एजेंसी नासा ने एस्टेरॉयड के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि क्षुद्रग्रह की रफ्तार 30547 किमी प्रति घंटे की होगी। जबकि एस्टेरॉयड का साइज 77 फिट है।

नासा के वाशिंगटन स्थित PDCO कार्यालय के मुताबिक क्षुद्रग्रह का नाम 2023 KE5 है। यह रक्षा समन्वय कार्यालय (PDCO) द्वारा ही देखा गया। नासा ने एस्टेरॉयड के तस्वीरों की तुलना एक कॉमर्शियल विमान से की और कहा कि इसकी चौड़ाई करीब 77 फीट है।

नासा ने एस्टेरयड की गति को एक अलर्ट भी जारी किया है। एजेंसी ने कहा है कि जल्द ही ये पृथ्वी की कक्षा के सबसे करीब पहुंचेगा। हालांकि ये दूरी भी पृथ्वी के काफी अधिक होगी। ऐसे में एस्टेरॉयड के पृथ्वी के गुरत्वाकर्षण क्षेत्र में आने की उम्मीद बहुत कम ही है। ऐसे में अगर एस्टेरॉयड की दिशा नहीं बदलती तो इससे पृथ्वी पर कोई नुकसान नहीं होगा। नासा के मुताबिक एस्टेरॉयड 2023 KE5 पृथ्वी की कक्षा से करीब 2.2 मिलियन किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। एस्टेरॉयड की ये पृ्थ्वी से सबसे कम दूरी होगी।

स्पेस एजेंसी ट्रैक करती है एस्टेरॉयड
पृथ्वी की ओर एस्टेरॉयड की गति एक बड़ी आपदा की संभावनाएं लेकर आती है। आज से लाखों वर्ष पहले एस्टेरॉयड की एक घटना का जिक्र मिलता है, जब पृथ्वी के बहुत सारे जीव मारे गए। ऐसे में नासा के टेलिस्कोप लगातार NEA (नियर अर्थ एस्टेरॉयड) को ट्रैक करते हैं। नासा के अनुसार, सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) तब उस डेटा का उपयोग करके सूर्य के चारों ओर क्षुद्रग्रह की सबसे संभावित कक्षा निर्धारित करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+