NASA की सुनीता विलियम्स और बुच विलमोरी की 9 महीने बाद ड्रैगन यान से धरती पर हो रही वापसी, जानें हर अपडेट
Sunita williams latest news: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विलमोरी (Butch Wilmory) की 19 मार्च को धरती पर वापसी हो रही है। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर नौ महीने से अधिक समय बिताने के बाद पृथ्वी पर वापस लौट रहे हैं।
इनकी वापसी स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान 19मार्च की लैंडिंग सुबह फ्लोरिडा के पास समुद्र में स्पलैशडाउन के लिए सावधानीपूर्वक निर्धारित है। फ्लोरिडा तट पर अनुमानित समुद्री स्पलैशडाउन फ्लोरिडा समयानुसार मंगलवार शाम 5:57 बजे (19 मार्च को भारतीय समयानुसार प्रातः 3:27 बजे) होगा। नासा और स्पेसएक्स अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की वापसी यात्रा के लिए ड्रैगन अंतरिक्ष यान आज 18 मार्च को सुबह 1:05 बजे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से अलग हो गया था़।

बता दें 14 मार्च को स्पेसएक्स ने इन दोनों अंतरिक्ष यात्री की वापसी के लिए Crew-10 मिशन के तहत स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान (Crew Dragaon) ISS भेजा गया था और 16 मार्च को आईएसएस से डॉक किया गया था। इस अंतरिक्ष यान में एक अन्य अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी सवार थे। वे विलियम्स और विल्मोर की जगह लेंगे।
गौरतलब है कि सुनीता विलियम्स, अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ, जून 2024 में अपनी पहली चालक दल यात्रा का परीक्षण करने के लिए बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर थीं। ये लोग महज 8 दिन के अंतरिक्ष अभियान पर गए थे लेकिन बोइंग स्टारलाइनर में propulsion संबंधी समस्याओं के कारण अंतरिक्ष प्रशासन ने दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस पृथ्वी पर ले जाने के लिए इसे अनुपयुक्त माना। तब से, विलियम्स आईएसएस पर प्रतिस्थापन शटल के पृथ्वी पर वापस उतरने का इंतज़ार कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications